Aaj Ka Panchang 19 February 2026: राधा-कृष्ण के भक्तों के लिए फुलेरा दूज के पर्व का खास महत्व है, जिस दिन से मथुरा और वृंदावन में होली उत्सव की शुरुआत मानी जाती है. इस पावन दिन राधा-कृष्ण की साथ में पूजा की जाती है और उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, फुलेरा दूज पर पूजा-पाठ करने से लाभ जरूर होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार आज 19 फरवरी 2026, वार गुरुवार को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जा रहा है.
तिथि
19 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से हुई है, जो दोपहर 03:59 मिनट तक रहेगी. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक तृतीया तिथि रहने वाली है.
सूर्योदय, सूर्यास्त और चन्द्रोदय
- सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 56 मिनट पर
- सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 14 मिनट पर
- चन्द्रोदय- सुबह 07 बजकर 54 मिनट पर
- चन्द्रास्त- रात 08 बजकर 11 मिनट पर
संवत और चंद्रमास
नक्षत्र
नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में पूर्वभाद्रपदा रहेगा, जिसका समापन रात 08:51 मिनट पर होगा. इसके बाद दिन के अंत तक उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र रहने वाला है.
नवग्रहों की स्थिति
- केतु ग्रह: सिंह राशि में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
- शनि ग्रह: मीन राशि में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
- मंगल ग्रह: मकर राशि में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
- देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
- बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को रहेंगे.
- चंद्र ग्रह: कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में 19 फरवरी 2026 (गुरुवार) को गोचर करेंगे.
19 फरवरी 2026 का शुभ समय
19 फरवरी 2026 का अशुभ समय
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026 Rashifal: मार्च में इन 4 राशि वालों के लिए खुलेगा खुशियों का खजाना, होगा मंगल का डबल गोचर
योग
गुरुवार के दिन की शुरुआत में सिद्ध योग रहेगा, जो रात 08:42 मिनट पर समाप्त होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक साध्य योग रहने वाला है. वहीं, आडल योग शाम 06:38 से रात 08:52 मिनट तक रहेगा, जबकि विडाल योग सुबह 06:56 से शाम 06:38 मिनट तक रहेगा. बता दें कि रात 08:52 से अगले दिन (20 फरवरी 2026) की सुबह 06:55 मिनट तक फिर से विडाल योग रहेगा.
करण
कौलव करण से गुरुवार के दिन की शुरुआत हुई है, जो दोपहर 03:59 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अगले दिन (20 फरवरी 2026) की सुबह तक तैतिल करण रहने वाला है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines