हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 April 2026: गुरुवार व्रत की पूजा किस समय करें? जानें शुभ मुहूर्त से लेकर सूर्योदय-चन्द्रास्त का समय

Aaj Ka Panchang: आज 16 अप्रैल 2026 को गुरुवार है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ व्रत रखना शुभ होता है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं आज गुरुवार के दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र, योग और चन्द्रास्त के समय आदि के बारे में.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 16 April 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 16 अप्रैल 2026 के दिन का आरंभ वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि से हुआ है, जो कि शाम 08:11 मिनट पर समाप्त होगी. इसके बाद अमावस्या तिथि रहेगी. साथ ही आज विष्णु जी को समर्पित गुरुवार का व्रत रखा जा रहा है, जिनकी कृपा से बड़े से बड़े संकट से मुक्ति मिल सकती है. चलिए जानते हैं 16 अप्रैल 2026 के पंचांग के बारे में.

नक्षत्र

नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा से दिन का आरंभ होगा, जो दोपहर 01:58 मिनट तक रहेगा. इसके बाद रेवती नक्षत्र रहने वाला है.

योग

इन्द्र योग से गुरुवार के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 10:37 बजे समाप्त होगा. इसके बाद वैधृति योग रहने वाला है. इसके अलावा आडल योग दोपहर 01:59 से अगले दिन (16 अप्रैल 2026) की सुबह 05:54 मिनट तक रहेगा. विडाल योग की बात करें तो वो सुबह 05:55 से दोपहर 01:59 मिनट तक रहेगा.

विज्ञापन

करण

करण विष्टि से दिन की शुरुआत हुई है, जो सुबह 09:26 बजे तक रहेगा. इसके बाद शकुनि का आरंभ होगा, जो रात 08:11 मिनट तक रहेगा. वहीं, चतुष्पद करण देर रात तक रहने वाला है.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 55 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 47 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 05 बजकर 30 मिनट पर (17 अप्रैल 2026)
  • चन्द्रास्त- शाम 05 बजकर 39 मिनट पर

ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: मई में एक ही बार होगा सूर्य का राशि और नक्षत्र गोचर, महीनेभर लाभ कमाएंगी ये 4 राशियां

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

16 अप्रैल 2026 का शुभ समय

16 अप्रैल 2026 का अशुभ समय

किस राशि में कौन-सा ग्रह रहेगा?

  • राहु ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे.
  • केतु ग्रह सिंह राशि में रहेंगे.
  • शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह मेष राशि में रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे.
  • शनि ग्रह, मंगल ग्रह, चंद्र ग्रह और बुध ग्रह युति स्थिति में मीन राशि में रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola