हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज भूलकर भी इस समय न करें शुभ कार्य, राहु काल जानने के लिए पढ़ें 11 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 11 अक्टूबर 2025, वार शनिवार को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और षष्ठी तिथि रहेगी. साथ ही कई अशुभ योग क निर्माण हो रहा है, जिस दौरान शुभ कार्य करना अच्छा नहीं रहेगा. आइए अब जानते हैं 11 अक्टूबर 2025 का पंचांग.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj ka Panchang 11 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों हिंदू कैलेंडर के आठवें महीने कार्तिक मास का आरंभ हो गया है. आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और षष्ठी तिथि रहेगी. पंचमी तिथि तिथि प्रात: काल से लेकर दोपहर 4 बजकर 43 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद से षष्ठी तिथि का आरंभ हो जाएगा. षष्ठी तिथि आज देर रात तक रहने वाली है. इसके अलावा दिनभर पूर्व दिशा शूल रहेगी. आइए अब जानते हैं 11 अक्टूबर 2025 के शुभ-अशुभ समय, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र और योग आदि के बारे में.

नक्षत्र और करण

इस समय रोहिणी नक्षत्र चल रहा है, जिसका आरंभ प्रात: काल से हो गया है. आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद से अगले दिन की सुबह तक मृगशीर्ष नक्षत्र रहेगा. करण की बात करें तो प्रात: काल से लेकर दोपहर 4 बजकर 44 मिनट तक तैतिल रहेगा. दोपहर में जैसे ही तैतिल करण का समापन हो जाएगा, वैसे ही गर करण का आरंभ होगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहने वाला है.

संवत और चंद्रमास

आज के योग

आज सुबह से लेकर दोपहर 2 बजकर 6 मिनट तक व्यातीपात योग रहेगा, जिसे शुभ नहीं माना जाता है. दोपहर में जैसे ही व्यातीपात योग समाप्त हो जाएगा, वैसे ही वरीयान योग का आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन की सुबह तक रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Finger Bigger Than Thumb Meaning: पैर के अंगूठे के बगल वाली उंगली का बड़ा होना है अहम संकेत, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

  • सूर्योदय- 06:35 सुबह
  • सूर्यास्त- 06:18 शाम
  • चन्द्रोदय- 09:49 रात
  • चन्द्रास्त- 11:03 सुबह

आज का शुभ समय


आज का अशुभ समय

नवग्रहों की स्थिति

विज्ञापन
  • कन्या राशि में सूर्य देव और शुक्र देव युति स्थिति में रहेंगे.
  • कुंभ राशि में राहु ग्रह रहेंगे, जबकि मीन राशि में शनि ग्रह संचार करने वाले हैं.
  • सिंह राशि में केतु ग्रह रहेंगे, जबकि मिथुन राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह संचार करेंगे.
  • तुला राशि में आज मंगल देव और बुध देव युति स्थिति में रहेंगे.
  • चंद्र देव दिनभर वृषभ राशि में संचार करेंगे.

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 11 अक्टूबर का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा खुशनुमा, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola