Aaj ka Panchang 11 August 2025: आज भाद्रपद महीने का दूसरा दिन है। ज्योतिष दृष्टि से आज का दिन बेहद खास है क्योंकि एक साथ कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही कुछ ग्रहों की चाल में बदलाव भी देखने को मिलेगा, जिसका असर प्रकृति के साथ-साथ राशियों पर पड़ेगा। चलिए अब विस्तार से जानते हैं 11 अगस्त 2025 के पंचांग के बारे में।
11 अगस्त 2025 का पंचांग
द्रिक पंचांग के अनुसार, आज सुबह 10:34 मिनट के बाद भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया रहेगी, जिससे पहले द्वितीया तिथि का योग बन रहा है। नक्षत्र की बात करें तो आज दोपहर 1 बजे तक शतभिषा रहेगा, जिसके बाद पूर्वभाद्रपदा का आरंभ होगा। इस बीच सुबह 10:34 मिनट तक गर करण के रहने की संभावना है। गर करण के बाद वणिज करण का योग बन रहा है, जो रात 09:39 मिनट तक रहने वाला है। जबकि दिन के आखिरी समय में विष्टि करण का संयोग बन रहा है। इसके अलावा आज देर रात 09:33 मिनट के बाद सुकर्मा योग का आरंभ होगा। बता दें कि आज सुकर्मा योग से पहले अतिगण्ड योग रहेगा।
व्रत-त्योहार, दिशा और चंद्रमास
भगवान शिव को समर्पित आज सोमवार के दिन कोई व्रत और त्योहार नहीं है। हालांकि आज शक सम्वत 1947 विश्वावसु, विक्रम सम्वत 2082 कालयुक्त और गुजराती सम्वत 2081 नल रहेगा। इसके अलावा दिशा शूल पूर्व रहने के योग हैं।
चंद्रमास की बात करें तो आज भाद्रपद पूर्णिमान्त और श्रावण यानी सावन अमांत रहेगा। आज सूर्योदय प्रात: काल 05 बजकर 48 मिनट पर होगा। वहीं, सूर्यास्त शाम 07 बजकर 04 मिनट के आसपास और चंद्रोदय रात 8 बजकर 28 मिनट पर हो सकता है।
नवग्रहों की स्थिति
आज सोमवार को नवग्रहों में से किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा। 10 अगस्त की तरह ही 11 अगस्त 2025 को सूर्य देव चंद्रमा की राशि कर्क में रहेंगे। जबकि चंद्र देव शनि की राशि कुंभ राशि में रहेंगे। इसके अलावा कर्क राशि में सूर्य और बुध का मिलन कायम रहेगा। कर्क राशि में युति बनने के अलावा इस समय मिथुन राशि में भी शुक्र और गुरु के मिलन से युति बनी हुई है। आज पूरे दिन मंगल ग्रह कन्या राशि में, शनि देव मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में और केतु ग्रह सिंह राशि में विराजमान रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
आज का शुभ मुहूर्त
आज का अशुभ मुहूर्त
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सोमवार को शुक्र का होगा नक्षत्र गोचर, जानें 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
7 hrs agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
1 day agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoआज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें राशिफल
4 days agoवक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines