हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj ka Panchang: आज होगा तृतीया-चतुर्थी श्राद्ध, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 10 सितंबर का पंचांग

Aaj ka Panchang: आज 10 सितंबर 2025 को पितृपक्ष का तृतीया और चतुर्थी श्राद्ध साथ में होगा। साथ ही आज विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी भी है, जो कि गणेश जी को समर्पित है। चलिए अब जानते हैं आज यानी 10 सितंबर 2025 को श्राद्ध पूजा के मुहूर्त और पंचांग के बारे में।

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Aaj ka Panchang 10 September 2025: धार्मिक दृष्टि से आज यानी 10 सितंबर 2025, बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है। आज पितृपक्ष का तृतीया और चतुर्थी श्राद्ध होगा, जिसके लिए तीन शुभ मुहूर्त हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर कुतुप मुहूर्त का आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर में 01:01 मिनट तक रहेगा। कुतुप मुहूर्त के समाप्त होते ही रौहिण मुहूर्त का आरंभ होगा, जो दोपहर में 01 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त के समाप्त होते ही अपराह्न काल का आरंभ हो जाएगा, जो दोपहर में 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इससे पहले ही श्राद्ध कार्य से संबंधित कार्य करने शुभ रहेंगे। चलिए अब जानते हैं आज के पंचांग और गणेश जी की पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में।

तिथि, योग और दिशा शूल

आज दोपहर 03:38 मिनट तक आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी, जिसके बाद देर रात तक चतुर्थी तिथि रहने वाली है। इस समय वृद्धि योग चल रहा है, जो रात 08:31 मिनट तक रहने वाला है। वृद्धि योग के समाप्त होते ही ध्रुव योग का आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा। इसके अलावा आज दिनभर उत्तर दिशा शूल रहने वाली है।

सम्वत और चंद्रमास

नक्षत्र और करण

नक्षत्र की बात करें तो आज दोपहर 04:03 मिनट तक रेवती है, जिसके समाप्त होते ही अश्विनी नक्षत्र का आरंभ होगा। ये नक्षत्र देर रात तक रहेगा। इसके अलावा आज गणेश जी को समर्पित बुधवार के दिन तृतीया तिथि तक विष्टि करण रहेगा, जिसके बाद देर रात तक बव करण रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Tri Ekadash Yog: सूर्य-गुरु का ‘त्रिएकादश योग’ चमकाएगा 3 राशियों का भाग्य, खुलेंगे धन प्राप्ति के द्वार

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज 10 सितंबर 2025 के पावन दिन प्रात: काल में 6 बजकर 25 मिनट पर सूर्योदय होगा, जिसके बाद सुबह 8 बजकर 49 मिनट के आसपास चंद्रास्त होगा। इसके बाद शाम में 6 बजकर 48 मिनट के करीब सूर्यास्त होगा, जबकि रात में 8 बजकर 32 मिनट के करीब चंद्रोदय होगा।

विज्ञापन

आज का शुभ मुहूर्त

आज का अशुभ मुहूर्त 

नवग्रहों की स्थिति

  • सूर्य देव आज युति स्थिति में बुध और केतु ग्रह के साथ सिंह राशि में रहेंगे, जबकि कन्या राशि में मंगल ग्रह दिनभर संचार करेगा।
  • शुक्र देव आज कर्क राशि में रहेंगे, जिसके स्वामी मन, माता, मानसिक स्थिति और विचार के दाता चंद्रमा हैं।
  • पापी ग्रह राहु आज कर्मफल और न्याय के दाता शनि की राशि कुंभ में रहेंगे।
  • मिथुन राशि में बृहस्पति आज अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
  • शनि देव आज मीन राशि में चंद्र के साथ युति अवस्था में रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 10 सितंबर को 5 राशियों के घर में नहीं होगा क्लेश, जीवनसाथी का मिलेगा पूरा सपोर्ट

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola