Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kal Ka Panchang (कल का पंचांग), 10 March 2026: शीतला सप्तमी पर मंडराया भद्रा, जानें राहुकाल से लेकर शुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र

Kal Ka Panchang: कल 10 मार्च 2026 को शीतला सप्तमी का व्रत रखा जाएगा. हालांकि, इस दिन राहुकाल के साथ-साथ अशुभ भद्रा का साया भी मंडरा रहा है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं कल 10 मार्च 2026, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, करण, योग और नक्षत्र आदि के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Mar 9, 2026 12:15
Aaj Ka Panchang 10 March 2026
Credit- News24 Graphics

Kal Ka Panchang 10 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 10 मार्च 2026 के दिन की शुरुआत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि से होगी, जो सुबह 01:54 मिनट तक रहेगी. हालांकि, इसके बाद अगले दिन (11 मार्च 2026) की सुबह तक अष्टमी तिथि रहने वाली है. साथ ही कल ही माता शीतला को समर्पित शीतला सप्तमी का व्रत रखा जाएगा. माना जाता है कि शीतला सप्तमी के दिन पूजा-पाठ और व्रत रखने से बीमारियों और दोषों से मुक्ति मिलती है. चलिए अब जानते हैं 10 मार्च 2026 के पंचांग के बारे में.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 36 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 26 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- सुबह 1 बजे (11 मार्च)
  • चन्द्रास्त- सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर

संवत और चंद्रमास

Samvat

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में अनुराधा रहेगा, जिसका समापन शाम 07:05 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहने वाला है.

---विज्ञापन---

नवग्रहों की स्थिति

  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • शनि ग्रह और शुक्र ग्रह: मीन राशि में 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह और मंगल ग्रह: कुंभ राशि में 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: वृश्चिक राशि में 10 मार्च 2026 (मंगलवार) को रहेंगे.

करण

बता दें कि मंगलवार के दिन की शुरुआत विष्टि करण से होगी, जो दोपहर 12:40 मिनट तक रहेगा. विष्टि करण के बाद अगले दिन (11 मार्च 2026) की सुबह तक बव करण रहने वाला है.

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 27 अप्रैल को शुक्र गोचर से बदलेंगे 4 राशियों के दिन, पैसों से अकाउंट और खुशियों से घर भरा रहेगा

---विज्ञापन---

10 मार्च 2026 का शुभ समय

10 March 2026 Ka Shubh Muhurat

10 मार्च 2026 का अशुभ समय

10 March 2026 Ka Ashubh Muhurat

योग

मंगल के दिन की शुरुआत हर्षण योग से होगी, जो सुबह 08:21 मिनट तक रहेगा. हालांकि, इसके बाद दिन के अंत तक वज्र योग रहने वाला है. वहीं, सुबह 06:36 मिनट से शाम 07:05 मिनट तक विडाल योग और रवि योग रहेगा, जबकि आडल योग शाम 07:05 से सुबह 06:35 मिनट तक रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 09, 2026 12:15 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.