हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2026 Powerful Gochar Rashifal: ये 4 राशियां बना लें अपनी 'विश लिस्ट', 20 जनवरी को ग्रहों के 'डबल गोचर' से पूरे होंगे अरमान

2026 Powerful Gochar Rashifal: जनवरी 2026 में 20 तारीख को दो ग्रहों का विशेष ‘डबल गोचर’ होने वाला है, अरुण ग्रह कृत्तिका और शनि ग्रह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस शक्तिशाली गोचर से 4 राशियां अपने अरमान पूरे होते देख सकती हैं और धन-लाभ का आनंद लेंगी. जानिए, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

2026 Powerful Gochar Rashifal: जनवरी 2026 में अब तक की ग्रहों की चालों और गतिविधियों से साबित हुआ है कि यह महीना इस लिहाज से कितना महत्वपूर्ण है. मकर राशि में साल सबसे बड़ा पंचग्रही योग बनना एक विशेष ज्योतिषीय घटना है. इस महीने की 20 तारीख भी काफी खास है. इस दिन दो ग्रहों का गोचर हो रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगलवार 20 जनवरी, 2026 को 01:09 ए एम बजे अरुण (यूरेनस) ग्रह सूरे के नक्षत्र कृत्तिका में एंट्री करेंगे, वहीं दूसरी ओर इसी दिन शनि ग्रह अपनी ही स्वामित्व वाली उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे.

इस तारीख की एक विशेष बात यह भी है कि इस दिन मंगल और शनि ग्रह एक-दूसरे 60 डिग्री की दूरी पर रहकर ‘लाभ योग’ बना रहे हैं, जिसे त्रि-एकादश योग भी कहते हैं। इस योग को अंग्रेजी में ‘सेक्सटाइल ऐस्पेक्ट (Sextile Aspect) कहा गया है।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि इन दोनों ग्रहों का यह गोचर इस साल का एक शक्तिशाली गोचर है. ग्रहों के इस ‘डबल गोचर’ से सभी राशियां व्यापक रूप से प्रभावित होंगी, लेकिन 4 राशियों के जातक इस गोचर से काफी लाभान्वित होंगे और इन जातकों के मन में सोचे हुए काम बनने लगेंगे, धन लाभ से जेब में नोट भरी रहेगी. इसलिए इन राशियों को अपनी ‘विश लिस्ट’ तैयार कर लेनी चाहिए. आइए जानते हैं, ये 4 राशियां कौन-सी हैं, जिनके अरमान पूरे होने एक योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए जनवरी 2026 का यह गोचर बेहद फलदायी साबित होगा. 20 जनवरी को होने वाला यह डबल गोचर आपके करियर और आर्थिक स्थिति में नई ऊर्जा भर देगा. लंबे समय से रुके हुए काम इस समय आसानी से पूर्ण होंगे. आपके जीवन में अचानक से अवसर आएंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देंगे. यदि आप नौकरी, व्यवसाय या निवेश में कोई नया कदम उठाना चाह रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा. पारिवारिक जीवन में भी संतुलन बना रहेगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Kuber ka Paudha: पैसों की कमी से परेशान हैं, घर की इस दिशा में लगाएं कुबेर का पौधा, जमकर बरसेगा धन

विज्ञापन

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह गोचर मानसिक और आर्थिक दृष्टि से विशेष रूप से लाभकारी है. इस समय आपके पुराने अरमान साकार होने की संभावना है. धनलाभ के अवसर बढ़ेंगे और निवेश में लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोग अपने कार्यस्थल पर सराहना और उन्नति का अनुभव करेंगे. प्रेम और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे. इस समय आप अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें, लेकिन सामान्यत: ऊर्जा का स्तर उच्च रहेगा.

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. लंबे समय से अटके हुए कार्य अब आसानी से पूर्ण होंगे. आपके निर्णयों में स्पष्टता आएगी और आर्थिक मामलों में सुधार होगा. नए प्रोजेक्ट या व्यवसाय के अवसर आपके मार्ग में आएंगे. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और रिश्तों में आपसी समझ बढ़ेगी. इस समय मानसिक शांति और संतुलन भी बना रहेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी है. आपके मन में जो योजनाएं और अरमान लंबे समय से थे, अब उन्हें पूरा होने का योग बन रहा है. धनलाभ के साधन खुलेंगे और अचानक वित्तीय स्थिरता आएगी. नौकरीपेशा लोग अपने काम में सफलता और मान सम्मान पाएंगे. यात्रा या नए संपर्क आपके लिए भाग्यशाली साबित होंगे. इस समय आपका आत्मविश्वास उच्च रहेगा और स्वास्थ्य भी सामान्य रूप से उत्तम रहेगा.

यह भी पढ़ें: Magh Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि कल से शुरू, जानें घट-स्थापना मुहूर्त, महत्व और पूजा-विधि

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola