Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

क्या ट्रंप, नेतन्याहू और खामेनेई का जन्म ग्रहण के दिन हुआ था? सोशल मीडिया पर वायरल सवाल का Grok ने दिया जवाब

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल सवाल में दावा किया गया कि डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और अयातुल्लाह अली खामेनेई का जन्म ग्रहण के दिन हुआ था. AI चैटबोट Grok ने जांच में बताया कि ये दावा संयोग के रूप से सही है, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक मतलब नहीं है.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Mar 3, 2026 21:25
Iran Israel War
Credit: News24

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही में एक अजीब लेकिन दिलचस्प सवाल वायरल हो गया. एक यूजर ने पूछा कि क्या दुनिया के तीन बड़े और विवादित नेता-डोनाल्ड ट्रंप, बेंजामिन नेतन्याहू और अयातुल्लाह अली खामेनेई किसी ग्रहण के दिन पैदा हुए थे? इस सवाल के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई. लोगों की जिज्ञासा तब और बढ़ गई जब इस सवाल का जवाब Grok नाम के AI चैटबोट ने दिया.

ये भी पढ़ें: अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के नए रक्षा मंत्री की मौत, 48 घंटे पहले ही संभाली थी कमान

---विज्ञापन---

Grok ने क्या जवाब दिया?

Grok ने उपलब्ध ऐतिहासिक और खगोलीय रिकॉर्ड के आधार पर तीनों नेताओं की जन्मतिथियों की जांच की. जांच में सामने आया कि ये दावा पूरी तरह गलत नहीं है. डोनाल्ड ट्रंप का जन्म 14 जून 1946 को हुआ था. उस दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) दर्ज किया गया था. बेंजामिन नेतन्याहू का जन्म 21 अक्टूबर 1949 को हुआ. इस दिन आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) था. अयातुल्लाह अली खामेनेई का जन्म 19 अप्रैल 1939 को हुआ था, तब सूर्य ग्रहण पड़ा था. यानी तीनों नेताओं का जन्म किसी ना किसी तरह के ग्रहण वाले दिन हुआ था. इसी वजह से ये सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया.

लोग इसे कैसे देख रहे हैं?

सोशल मीडिया पर इस जानकारी को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है. कुछ लोग इसे एक रोचक संयोग मान रहे हैं. कुछ यूजर्स इसे ज्योतिष और भाग्य से जोड़ रहे हैं. वहीं कई लोगों का कहना है कि ये सिर्फ इत्तेफाक है और इसका राजनीति या व्यक्तित्व से कोई संबंध नहीं है. कई विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रहण जैसी घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं और दुनिया में लाखों लोग ऐसे दिनों में पैदा होते हैं. इसलिए इसे किसी खास अर्थ से जोड़ना सही नहीं है. वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो ग्रहण का किसी व्यक्ति की सोच, फैसलों या राजनीतिक करियर पर कोई सीधा प्रभाव साबित नहीं हुआ है. .ये मान्यताएं ज्यादातर धार्मिक या सांस्कृतिक विश्वासों से जुड़ी होती हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे विषय अक्सर इसलिए वायरल हो जाते हैं क्योंकि लोग पैटर्न ढूंढने में रुचि रखते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ईरानी हमलों के बीच मॉल पहुंचे UAE के राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस, VIDEO में लोगों से मिलते दिखे

First published on: Mar 03, 2026 08:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.