ईरान की सड़कों पर एक साथ उठीं 165 अर्थियां, पूरे देश में मातम, हर आंख नम

मिडिल ईस्ट में जंग का सबसे दर्दनाक मंजर ईरान में उस समय देखने को मिला, जब सड़कों पर एक साथ 165 स्कूली छात्राओं का जनाजा निकाला गया और उन्हें अंतिम विदाई दी गई. ये वो मासूम बच्चियां थीं, जिनकी जिंदगी युद्ध की आग में समय से पहले ही बुझ गई. वायरल तस्वीर देख पूरी दुनिया की रूह कांप गई है.

Minab School Attack girls funeral

मिडिल ईस्ट में छिड़ी भीषण जंग के बीच ईरान के एक स्कूल पर हुए हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है. अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान भी कड़ी कार्रवाई कर रहा है, लेकिन इस चार दिनों की हिंसा का सबसे दिल दहला देने वाला पहलू सामने आया जब होर्मोजगान प्रांत के मिनाब शहर में एक स्कूल पर हमला हुआ. इस हमले में 165 निर्दोष स्कूली छात्राओं की मौत हो गई. आज इन मासूम बच्चों का सामूहिक जनाजा निकाला गया और उन्हें अंतिम विदाई दी गई.

विज्ञापन

हमले की पूरी कहानी

ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान के मिनाब शहर में 28 फरवरी को एक स्कूल पर भीषण हमला हुआ. इस हमले में स्कूल की इमारत का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया. हमले ने शिक्षा के मंदिर को श्मशान में तब्दील कर दिया. मलबे से जब एक-एक कर मासूमों के शव निकलने शुरू हुए, तो बचाव कर्मियों के भी हाथ कांप गए. कई घंटों तक मलबा हटाया और राहत कार्य चलाया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस हमले में कुल 165 छात्राओं की मौत हुई है, जिनमें अधिकांश प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाली छोटी बच्चियां थीं.

विज्ञापन

मातम में डूबा मिनाब शहर

आज जब इन बच्चियों के शवों को अंतिम विदाई के लिए कतार में रखा गया, तो पूरा शहर सड़कों पर उतर आया. जनाजे की नमाज के लिए हजारों की संख्या में लोग मुख्य मैदानों और मस्जिदों में एकत्र हुए. ताबूतों की कतारें लगीं, पूरा शहर मातम में डूब गया.सफेद कफन में लिपटे नन्हे ताबूतों को देखकर हर कोई बिलख उठा. शोक की इस घड़ी में मिनाब के सभी बाजार बंद रहे और स्थानीय लोगों ने काली पट्टियां बांधकर इस हमले के प्रति अपना कड़ा विरोध और दुख व्यक्त किया. यह दृश्य इतना हृदयविदारक था कि इसे देखकर हर कोई रो पड़ा. स्थानीय लोग ही नहीं, आसपास के इलाकों से भी लोग इन मासूमों को अंतिम विदाई देने पहुंचे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ