ईरानी हमलों के बीच मॉल पहुंचे UAE के राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस, VIDEO में लोगों से मिलते दिखे

Iran Israel News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान के हमलों के बीच यूएई के राष्ट्रपति और दुबई के क्राउन प्रिंस का दुबई मॉल में आम लोगों के बीच दिखना चर्चा का विषय बन गया है. इस कदम को देश में सुरक्षा और स्थिरता का संदेश माना जा रहा है.

Dubai Mall News, Iran Israel War

Credit: Social Media

मिडिल ईस्ट में इस वक्त हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है. यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हामदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम को दुबई के मशहूर दुबई मॉल में आम लोगों के बीच घूमते देखा गया. ये वीडियो उस समय सामने आया है, जब ईरान की ओर से ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं और कई देशों में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है. ऐसे हालात में देश के शीर्ष नेताओं का बिना डर के पब्लिक प्लेस पर दिखना लोगों के लिए एक मजबूत संदेश माना जा रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से मिले राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस

वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस मॉल में मौजूद लोगों से मुलाकात कर रहे हैं, हाथ मिला रहे हैं और बातचीत कर रहे हैं. कई लोग उनके साथ फोटो लेते भी नजर आए. सुरक्षा जरूर मौजूद थी, लेकिन माहौल पूरी तरह सामान्य दिखा. ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष का असर पूरे पश्चिम एशिया में देखने को मिल रहा है. कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को लेकर सावधानी बरतनी शुरू कर दी है. हालांकि यूएई प्रशासन का कहना है कि देश की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

आम जनता ने की तारीफ

दुबई मॉल में मौजूद आम लोगों ने भी नेताओं के इस कदम की तारीफ की. लोगों का कहना है कि जब देश के राष्ट्रपति और क्राउन प्रिंस आम जनता के बीच आते हैं, तो इससे डर कम होता है और भरोसा बढ़ता है. सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसे मजबूत नेतृत्व का उदाहरण बता रहे हैं. यूएई लंबे समय से अपनी स्थिरता, सुरक्षा और आधुनिक व्यवस्था के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ