1200 की जगह सिर्फ 20 उड़ानें, ईरान के हमलों के बीच दुबई एयरपोर्ट की ऐसी हालत

दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हब में शुमार दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में फ्लाइट संचालन में एतिहासिक गिरावट देखने को मिली है. सामान्य दिनों में जहां इस एयरपोर्ट से रोजाना औसतन 1,200 उड़ानें संचालित होती थीं, लेकिन ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद यह संख्या 20 पर सिमट गई है.

DUBAI AIRPORT

photo Credit: AI Gemini

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और ईरान द्वारा इजरायल पर किए गए मिसाइल हमलों का सीधा असर दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में से एक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिल रहा है. सामान्य दिनों में यहां रोजाना 1,200 से ज्यादा एयरक्राफ्ट मूवमेंट्स होती हैं, लेकिन ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई और क्षेत्रीय एयरस्पेस बंद होने से स्थिति पूरी तरह बदल गई है. बीते दिन यानि 2 मार्च को दुबई एयरपोर्ट पर कुल सिर्फ 20 एयरक्राफ्ट मूवमेंट्स दर्ज की गईं – जिसमें 16 टेकऑफ और मात्र 4 लैंडिंग शामिल हैं.

विज्ञापन

इससे पहले 27 फरवरी को 1,257 मूवमेंट्स थीं, 26 फरवरी को 1,240 मूवमेंट्स थी और 25 फरवरी को 1,236 मूवमेंट्स थीं. पिछले पूरे हफ्ते में कुल 5,654 मूवमेंट्स रिकॉर्ड हुए थे, जिनमें 2,830 टेकऑफ और 2,824 लैंडिंग थीं, लेकिन 2 मार्च को यह संख्या घटकर महज 20 रह गई, जो एक ऐतिहासिक गिरावट है.

विज्ञापन

क्यों थमी रफ्तार?

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध के हालातों ने मिडिल ईस्ट के हवाई मार्ग को पूरी तरह से प्रभावित किया है. सुरक्षा कारणों से कई देशों ने अपनी हवाई सीमाएं बंद कर दी हैं, जिसके चलते उड़ानों को या तो रद्द करना पड़ा है या उनके मार्ग बदले गए हैं. दुबई सहित कई एयरपोर्ट प्रभावित हुए, जिससे हजारों उड़ानें रद्द हुईं और लाखों यात्री फंस गए. दुबई एयरपोर्ट को भी कुछ हमलों का सामना करना पड़ा, जिससे ऑपरेशंस पूरी तरह प्रभावित हुए.

किन उड़ानों को इजाजत मिली?

सीमित एयरस्पेस खुलने के बावजूद सिर्फ कुछ चुनिंदा उड़ानें संचालित हो पाईं. 4 लैंडिंग में शामिल थीं:
मुंबई से एमिरेट्स की EK501 (A380 विमान), सुबह 5:11 बजे लैंड हुई
बाकू से फ्लाईदुबई की FZ968, FZ970 और एक अन्य फ्लाईदुबई उड़ान
टेकऑफ में से एक लीपजिग के लिए शाम 8:41 बजे और चेन्नई के लिए एमिरेट्स की उड़ान शाम 9:25 बजे रवाना हुई. चेन्नई, दिल्ली और बेंगलुरु से दुबई जाने वाली एमिरेट्स उड़ानें वापस अपनी मूल जगह पर डायवर्ट कर दी गईं. सिर्फ मुंबई से EK501 सफलतापूर्वक लैंड हुई, जबकि हैदराबाद से EK525 को रद्द कर दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ