Virginia Walmart Shooting: अमेरिका के वर्जीनिया में बुधवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि अन्य के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। घटना वर्जिनिया के चेसापीक स्थित वॉलमार्ट की बताई जा रही है।

विज्ञापन

फायरिंग की घटना के बाद मौके पर मौजूद वर्जिनिया पुलिस की ओर से बताया गया है कि वॉलमार्ट सुपरस्टोर के अंदर फायरिंग में कई लोगों की मौत हुई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वॉलमार्ट के मैनेजर ने अचानक फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसने फायरिंग कर वॉलमार्ट के कर्मचारियों को निशाना बनाया।

विज्ञापन

https://twitter.com/officer_Lew/status/1595274628263444482

विज्ञापन

पुलिस ने फायरिंग करने वाले मैनेजर को मार गिराया

चेसापीक पुलिस ने जानकारी दी है कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायरिंग करने वाले मैनेजर को जवाबी कार्रवाई में मार गिराया है। फिलहाल, ये स्पष्ट नहीं है कि वॉलमार्ट के अंदर हुई फायरिंग में कितने लोग मारे गए हैं और कितने घायल हुए हैं।

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, करीब 10 लोगों की मौत हुई है, लेकिन ये स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि फायरिंग करने वाला वॉलमार्ट का ही कर्मचारी था जिसे मार गिराया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ