इराक के एरबिल इलाके में फ्रांस की सेना पर हमला हुआ है, जिसमें एक सैनिक मारा गया है और कई अन्य सैनिक घायल हुए हैं। यह जानकारी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी है। मैक्रों ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हमले में फ्रांसीसी सेना के चीफ वारंट ऑफिसर की मौत हो गई, जबकि कई अन्य सैनिक घायल हुए हैं।
US-Israel Iran War LIVE Updates: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 14वां दिन है। ईरान पर हमले लगातार जारी है और ईरान भी अरब देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर लगातार हमले कर रहा है। इस बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पद संभाल लिया है और उन्होंने बीते दिन पहला सार्वजनिक बयान भी जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि जंग कब खत्म होगी, ईरान तय करेगा। अमेरिका अरब देशों में अपने सैन्य ठिकाने बंद कर दे, अन्यथा हमले होते रहेंगे।
अमेरिकी की रूस का तेल खरीदने की छूट
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को ब्लॉक करके कच्चे तेल की सप्लाई बाधित की। ऐसे में कई देशों में तेल-गैस का संकट गहरा गया है। हालातों को देखते हुए अमेरिका ने भारत समेत कई देशों को 30 दिन तक रूस का तेल खरीदने की अस्थायी छूट दे दी है, लेकिन रूस का वही तेल खरीदा जाएगा, जो कार्गो शिप में लदा है और समुद्र के अंदर महीनों से फंसा हुआ है। जंग के बीच ही कच्चे तेल की कीमत भी 100 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा हो गई है। मिडिल ईस्ट की जंग के कारण ग्लोबल ऑयल मार्केट में संकट गहरा गया है।
अमेरिका का रिफ्यूलिंग विमान हुआ क्रैश
बता दें कि ईराक में अमेरिकी सेना का रिफ्यूलिंग प्लेन KC-135 क्रैश हो गया है। हादसे में विमान में सवार पांचों क्रू मेंबर्स भी मारे गए हैं। हादसे की जिम्मेदारी इराक के एक विद्रोही गुट ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक’ ने ली है, जिसने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने पश्चिमी इराक में अमेरिका के विमान को मार गिराया है। गत 2 मार्च को कुवैत में भी फ्रेंडली फायरिंग में 3 अमेरिकी विमान क्रैश हो गए थे। अमेरिकी सेना ने दावे को गलत करार देते हुए स्पष्ट किया है कि विमान न तो किसी हमले में गिरा है और न ही किसी गोलीबारी में ढेर हुआ।
मिडिल ईस्ट की जंग से जुड़े आज 14वें दिन के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
ईरान ने अमेरिका में हमला किया, जिसमें एक महिला टीचर नेदा अमीनी के मारे जाने की खबर है। टीचर की मौत होने का दावा ईरानी मीडिया ने किया है। यह दावा भी किया गया है कि अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान में करीब 2000 लोग मारे जा चुके हैं।
ईरान ने इजरायल में तेल अवीव पर मिसाइलें दागी हैं, जिन्हें इजरायली सेना ने हवा में ही नष्ट कर दिया। इजरायली सेना देशवासियों को अलर्ट किया है कि ईरान मिसाइलें दाग रहा है तो लोग सिक्योरिटी प्रोटोकॉल फॉलो करें। लोग सुरक्षित जगाहें पर और होम शेल्टर में रहें। जब तक खतरा खत्म न हो और हमले रुकने की आधिकारिक सूचना न मिले, तब तक बाहर न निकलें।










