हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईरान में खार्ग द्वीप के पास अमेरिका का मिसाइल अटैक, ऑयल टैंकर को बनाया निशाना, जोरदार धमाके से फैली दहशत

अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग द्वीप के पास ऑयल टैंकर को निशाना बनाकर हमला किया है. हमले में टैंकर को नुकसान पहुंचा है, वहीं इलाके में दहशत फैल गई है. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के पिकैक्स परमाणु ठिकाने पर हमले की धमकी दी थी.

विज्ञापन
अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला करने की धमकी दी है. (Credit-AI)

अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर को निशाना बनाकर मिसाइल अटैक किया है. क्योंकि आज खार्ग द्वीप के पास एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई है. हालांकि अमेरिका के हमले की पुष्टि नहीं हुई है और न ही ईरान के अधिकारियों ने कोई बयान दिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि अमेरिकी सेना ने ही ऑयल टैंकर को निशाना बनाया है. खार्ग द्वीप फारस की खाड़ी में ईरान का प्रमुख ऑयल टर्मिनल है. इस हफ्ते की शुरुआत में अमेरिकी सेना ने खार्ग द्वीप पर ही हमले किए थे और केशम द्वीप को भी निशाना बनाया था. साथ ही आगे भी दोनों द्वीपों पर हमले जारी रखने की चेतावनी दी थी.

क्या है ईरान का पिकैक्स माउंटेन और इसे क्यों उड़ाना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, क्या बंकर बस्टर बम से करेंगे हमला?

31 अगस्त को ट्रंप ने दी थी हमले की चेतावनी

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय सूत्रों के हवाले से पता चला है कि खार्ग द्वीप के पास धमाके की आवाज सुनी गई है. हालांकि किसी तरह का धुंआ नजर नहीं आया, लेकिन धमाकों की गूंज काफी जोरदार था. इससे पहले 31 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक लाइन की पोस्ट की थी और पोस्ट में AI वीडियो था. वीडियो पर एक लाइन का कैप्शन था कि खार्ग द्वीप को blown to smithereens किया जा रहा है. वहीं इस पोस्ट को देखकर ईरान के अधिकारियों ने खार्ग द्वीप पर हमला होने की स्थिति में मुंहतोड़ जवाब देने और अंजाम भुगतने की चेतावनी दी.

विज्ञापन

सितंबर के शुरुआती दिनों में हुए क्रॉस अटैक

बता दें कि सितंबर महीने के शुरू होते ही ईरान ने एक समुद्र जहाज को खदान के रास्ते से निशाना बनाया तो अमेरिका ने खार्ग द्वीप पर बने सैन्य ठिकाने पर 2 रॉकेट लॉन्चर को तबाह कर दिया. ईरान ने आरोप लगाया कि इन लॉन्चर्स के जरिए ईरान समुद्री खदानें बनाने का प्रयास कर रहा है. पलटवार करते हुए ईरान ने जॉर्डन, बहरीन, कुवैत और कतर में अमेरिका से सैन्य ठिकानों पर हमला किया और भारी नुकसान पहुंचाया. इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने खार्ग और केशम द्वीप के साथ कई शहरों में हमले किए. साथ ही मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना की तैनाती का समय बढ़ाकर 12 महीने कर दिया.

‘टैक्स लगाकर वैश्विक व्यापारिक बाधाएं…’, बेल्जियम PM ने नाम लिए बिना की टैरिफ पर टिप्पणी, बजी जोरदार तालियां

विज्ञापन

पिकैक्स माउंटेन पर हमले की ट्रंप की धमकी

बता दें कि आज अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आज ईरान के पिकैक्स माउंटेन न्यूक्लियर प्लांट पर हमला करने की धमकी दी है. यह ईरान का अभेद्य परमाणु ठिकाना है, जिस पर आज तक अमेरिका और इजरायल हमला नहीं कर पाए हैं, लेकिन इस बार अमेरिका के निशाने पर यह प्लांट है और बंकर बस्टर बम से हमला करके इसे तबाह करने का प्रयास किया जा सकता है. पिकैक्स माउंटेन न्यूक्लियर प्लांट नतांज प्लांट से 2 किलोमीटर दूर है और प्रमुख न्यूक्लियर प्लांट है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola