Two Women Bitten by Hundreds of Bedbugs in Hotel: दोस्तों की पार्टी में शामिल होने के लिए दो महिलाओं ने एक होटल में कमरा बुक किया। तय तारीख पर दोनों अपने कमरे में पहुंचीं। रात में सोने के बाद जब सुबह जागीं तो उनके शरीर पर कई सारे लाल चकत्ते थे। तेज खुजली के कारण उनकी हालत खराब हो गई। दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। महिलाओं ने बताया कि होटल के बिस्तर में सैकड़ों खटमल थे, जिन्होंने उन्हें काट-काट कर सुजा दिया।
बर्थडे पार्टी के लिए दो महिलाएं पहुंची थीं होटल
ये मामला यूके का है। 60 साल की मैरियन पियर्सन और 65 साल की शेरोन हसलाम का दावा है कि कैलिप्सो नाम के एक होटल में रात बिताने के बाद उनके शरीर पर भयंकर खुजली वाले लाल चकत्ते हो गए। 9 और 10 सितंबर तक होटल में उन्होंने दो रातें बिताई थीं। उन्होंने बताया कि एक जन्मदिन की पार्टी में दोस्तों से मिलने के लिए आखिरी समय में इस होटल में बुकिंग की गई थी। सस्ता और खुशमिजाज दो-सितारा होटल में दो रातों के लिए दोनों महिलाओं ने 170 यूरो खर्च किए थे।
डॉक्टरों को लगाने पड़े हैवी एंटीबायोटिक्स
हालांकि जैसे ही इन महिलाओं के साथ खौफनाक घटना हुई वैसे ही उन्होंने होटल को बदल दिया। इस लेकिन उनको शरीर पर ऐसे निशान मिले, जिनसे उन्हें भारी पीड़ा से गुजरना पड़ा। यात्रा के बाद मैरियन और शेरोन को डॉक्टरों ने एंटीबायोटिक्स दिए, जिससे उनको दर्द से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि उन्हें काफी खुजली हुई, जिसके कारण उन्होंने अपनी त्वचा को रगड़ लिया। इसके कारण उन्हें अस्पताल जाना पड़ा। उन्होंने बताया कि हम भारत, मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों में जा चुके हैं, लेकिन यूके जैसे देश में होटल के कमरे में खटमलों से सामने काफी खौफनाक और चौंकाने वाला था।
पहली बार में साफ-सुधरा मिला होटल
अग्रेंजी साइट द मिरर के अनुसार, मैरिएन ने बताया कि कि जब वह पहली बार होटल में घुसी तो खटमल जैसी कोई भी समस्या उन्हें नदीं दिखी। उन्हें साफ-सुथरी लॉबी दिखी। उन्होंने आगे कहा कि जब हम पहली बार यहां पहुंचे तो हमने सोचा कि ये एक सस्ता और खुशनुमा होटल है। कमरे में बिस्तरों पर साफ-सुथरी सफेद चादरें भी थीं। उन्हें इस बात का अंदेशा ही नहीं था कि उनके साथ ये घटना भी होने वाली है।
चादरें खींचीं तो मिले खून के धब्बे
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद जब वे होटल को छोड़ने लगीं तो उन्हें कमरे में एक खटमल मिला। शेरोन ने कहा कि जब हम जागे, मेरी दोस्त ने अपनी चादरें पीछे खींचीं और देखा कि वहां खून था। हम लोग चौंक गए कि ये खून आखिर कहा से आया। फिर हमने पाया कि मेरी चादरों पर भी खून के धब्बे थे। हमने फर्श के चारों ओर देखना शुरू किया। जहां पाया कि खून की बूंदें थीं। इसके बाद मुझे एक जीवित खटमल मिला। मैंने उसे पकड़ लिया यह एक कप में बंद कर लिया और होटल स्टाफ को दिखाया।
होटल वालों फिर ये कहा
इस मामले में कैलिप्सो होटल के एक प्रवक्ता ने बताया कि होटल में अगर खटमलों का मुद्दा है तो इसे गंभीरता के साथ निपटाया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि ज्यादातर ग्राहक पैसे वापस लेने के लिए ऐसी शिकायतें करते हैं। कुछ हफ्ते पहले हमारे पास दो कमरों से शिकायत आई थीं। हालांकि जांच में ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया।
दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 hr ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
3 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
3 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
3 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
3 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
11 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
17 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
21 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
22 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines