Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, दो LPG टैंकरों को हार्मुज स्ट्रेट पार करने के लिए मिला ग्रीन सिग्नल

पिछले 24 घंटे से इस हार्मुज स्ट्रेट जलमार्ग से कोई भी कच्चा तेल का टैंकर नहीं गुजरा है। ईरान की हमले की धमकी के बाद कई जहाज स्ट्रेट में फंसे हुए हैं। ऐसे में भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत के दो एलपीजी टैंकरों को हार्मुज स्ट्रेट पार करने के लिए ग्रीन सिग्नल मिल गया है।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 21, 2026 08:46

मिडिल ईस्ट जंग का आज 22वां दिन है। इस जंग के चलते अब कई देशों में एलपीजी और कच्चे तेल का संकट छाने लगा है। ईरान क्षेत्र के हार्मुज स्ट्रेट बंद होने से कई देशों में एलपीजी और कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित है। पिछले 24 घंटे से इस हार्मुज स्ट्रेट जलमार्ग से कोई भी कच्चा तेल का टैंकर नहीं गुजरा है। ईरान की हमले की धमकी के बाद कई जहाज स्ट्रेट में फंसे हुए हैं। ऐसे में भारत के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत के दो एलपीजी टैंकरों को हार्मुज स्ट्रेट पार करने के लिए ग्रीन सिग्नल मिल गया है।

होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण बना हुआ है, जहाजों को गुजरने की अनुमति नहीं दे रहा। लेकिन भारत के लिए अच्छी खबर है, दो एलपीजी टैंकरों को स्ट्रेट पार करने की अनुमति मिल गई है। ऑनलाइन सर्च करके ताजा जानकारी पा सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला, भारत के पड़ोस तक पहुंची जंग, डिएगो गार्सिया पर दागीं 2 ‘लॉन्ग

दरअसल, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने शिपिंग डेटा और सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय झंडे वाले LPG के दो टैंकर आने वाले दिनों में होर्मुज से गुजरने की तैयारी कर रहे हैं। कहा कि पिछले 24 घंटों में हार्मुज स्ट्रेट जलमार्ग से कोई भी कच्चा तेल टैंकर नहीं गुजरा है। ईरान की जहाजों पर हमला करने की धमकी दिए जाने के बाद से सैकड़ों जहाज वहीं थम गए हैं। अब वह जहाज होर्मुज के रास्ते खाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। बता दें कि हार्मुज स्ट्रेट से दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल और LNG की सप्लाई होती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘कायरों हम तुम्हें याद रखेंगे… किसी की मदद की जरूरत नहीं’, अब किसपर भड़के ट्रंप

First published on: Mar 21, 2026 07:28 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.