40 साल बाद ईरान के तेल पर बैन हटाएगा अमेरिका? US के ट्रेजरी सेक्रेटरी ने दिए संकेत

ईरान पर अटैक से दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई काफी प्रभावित हुई। इसको लेकर अमेरिका ने तैयारी शुरू कर दी है। अब अमेरिका पिछले 40 सालों से ईरानी कच्चे तेल पर लगे बैन को हटाने पर विचार कर रहा है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

US lift ban on Iranian oil after 40 years

मिडिल ईस्ट में आज जंग का 21वां दिन है। अब परिणाम कुछ दिनों के नहीं बल्कि दशकों के दिख रहे हैं। सुप्रीम लीडर समेत तमाम टॉप लीडरों की हत्या के बाद भी ईरान लगातार अमेरिका और इजरायल से मुकाबला ले रहा है। अमेरिका और इजरायल कई बार कमजोर पड़ते दिख रहे हैं। हालांकि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हमला जारी है। ईरान पर अटैक से दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई काफी प्रभावित हुई। इसको लेकर अमेरिका ने तैयारी शुरू कर दी है। अब अमेरिका पिछले 40 सालों से ईरानी कच्चे तेल पर लगे बैन को हटाने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि जो चालीस सालों में नहीं हुआ वो अब होने जा रहा है, करीब 4 दशकों से ईरान के तेल पर लगा प्रतिबंध अमेरिका खत्म करेगा। इस अप्रत्याशित कदम पर विचार हो रहा है। दरअसल, US के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट एक इंटरव्यू दे रहे थे। उनसे पूछा गया किइस युद्ध से दुनिया में तेल की सप्लाई बाधित हो रही है।

विज्ञापन

इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 140 MN डॉलर का कच्चा ईरानी तेल इस वक्त समंदर में खड़े जहाजों में पड़ा है। कहा कि इस पर प्रतिबंध हटा लेने से अनुमान है कि थोड़े दिन ये सप्लाई लाइन को ये अवरुद्ध नहीं करेगा। बता दें कि ईरान से 140 मिलियन बैरल तेल पर से प्रतिबंध हटाने की खबर है। अगर ऐसा होता है, तो ग्लोबल सप्लाई में तेल बढ़ेगा और कीमतें कम हो सकती हैं। Strait of Hormuz बंद होने से तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर हैं। अब देखना होगा कि अमेरिका यह कदम कब तक उठाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ