Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

तलाक, तलाक, तलाक… मुनव्वर राणा की बेटी को पति ने दिया तीन तलाक, मारपीट करके घर से भी निकाला

Triple Talaq News: मशहूर शायर दिवंगत मुनव्वर राणा का परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार वजह उनकी बेटी हिबा है, जिन्हें उनके पति ने तलाक दे दिया है. उन्होंने पति पर दहेज के प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का केस दर्ज कराया है.

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 4, 2026 10:18
Munawwar Rana | Hiba Rana | Triple Talaq
मुनव्वर राणा की बेटी का आरोप है कि उसे काफी समय से प्रताड़ित किया जा रहा है.

Triple Talaq News: मशहूर शायर दिवंगत मुनव्वर राणा की बेटी हिबा राना को उनके पति ने तीन तलाक देकर मारपीट करके घर से निकाल दिया है. हिबा ने सआदतगंज पुलिस थाने में पति मोहम्मद साकिब और ससुर हसीब अहमद के खिलाफ शिकायत देकर केस दर्ज कराया है. हिबा ने पति और ससुर पर दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: Munawwar Rana का देर रात हुआ निधन, गम में डूबे Javed Akhtar; कंधा देते हुए वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

दहेज में दिए थे गहने और 10 लाख कैश

पुलिस को दी शिकायत में मुनव्वर राणा की बेटी हिबा ने बताया कि उसकी शादी मोहम्मतद साकिब के साथ साल 2013 में हुई थी. दोनों ने सुन्नी रीति रिवाज से शादी की थी. पिता ने दहेज में साकिब को सोने-हीरे के गहनों के साथ 10 लाख कैश भी दिए थे, लेकिन शादी के बाद साकिब 20 लाख रुपये और मांगने लगे. मायके वालों ने डिमांड पूरी भी कर दी, लेकिन साकिब का लालच बढ़ता गया. अब वह और पैसे मांगने लगा है, जिसे मायके वाले पूरा नहीं कर सकते.

मारपीट करते हुए तलाक देकर निकाला

हिबा ने बताया कि उसके और साकिब के 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं, लेकिन साकिब दहेज के लिए आए दिन मारपीट करता है. ससुर भी ताना मारने और बातें सुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. गत 9 अप्रैल 2025 को साकिब ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की. विवाद सुलझाने के लिए बहन अर्शिया घर आई तो साकिब ने उनके साथ भी झगड़ा किया और मारपीट करने की कोशिश की. इस दौरान साकिब ने तीन तलाक देते हुए धक्के मारकर घर से निकाल दिया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘बस एक मां है जो मुझसे खफा नहीं होती’ खामोश हुई ये आवाज, ऐसा था मुनव्वर राणा का सफर

बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता हिबा को

हिबा ने बताया कि विवाद के दौरान साकिब ने दोनों बच्चों को भी कमरे में बंद कर दिया था. अब वह बच्चों से न मिलने दे रहा है और न ही बच्चों को साथ ले जाने दे रहा है. वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई है. डरी भी हुई है कि क्योंकि साकिब और उसके ससुर लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. तंग होकर ही वह अपनी आपबीती लेकर थाने आई है और इंसाफ की उम्मीद रखती है, क्योंकि उसे अपने साथ-साथ बच्चों की जिंदगी भी बर्बाद दिख रही है.

First published on: Feb 04, 2026 07:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.