---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

बिना प्लेन में बैठे 27 देश घूम आए दो दोस्त, चौंका देगी ट्रैवल की कहानी

27 Countries Travel: दो दोस्तों ने कई देशों की यात्रा करके एक अनौखा रिक़र्ड बना दिया है। पिछले साल दोनों एक सफर पर निकले थे। इस बीच वो 27 देशों में पहुंचे, वो भी बिना कोई फ्लाइट लिए।

---विज्ञापन---

27 Countries Travel: दुनियाभर में घूमना और नई चीजों की खोज करने का बहुत से लोगों को शौक होता है। उसके लिए लोग कई प्लान बनाते हैं। ऐसे ही दुनियाभर की सेर करने के शौकीन दो दोस्तों ने अपना सफर शुरू किया। इस सफर में खास बात ये है कि इस पूरे सफर में उन्होंने एक बार भी हवाई सफर नहीं किया। उनका कहना कि हवाई सफर ना करके उन्होंने पर्यावरण की मदद के साथ साथ अपने पैसे भी बचाए हैं।

27 देशों की यात्रा

फरिनम और लाफुएंते नाम के दो दोस्तों ने एक साल पहले अपना सफर शुरू किया था। वो इस सफर को यादगार बनाना चाहते थे। इसके साथ ही वो एक अलग तरह की खोज के इरादे के साथ घर से निकले थे। दोनों ने पिछले 15 महीनों में एक भी उड़ान लिए बिना 27 देशों की यात्रा कर ली है। 25 साल के फरिनम और 27 साल के एड्रियन लाफुएंते अपने आप को टिकाऊ खोजकर्ता कहते हैं। उन दोनों का इरादा ऐसे ही दुनियाभर की सैर करने का है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें… 143 ने गंवाई जान, 58 लापता; इस देश में आया ‘मौत का तूफान’; हर तरफ मचा हाहाकार

फरिनम जो इटली से ताल्लुक रखते हैं। पानी के रास्ते दुनियाभर की सेर करने का इरादा रखने वाले फरिनम कहते हैं कि ‘हम नाव सहयात्री हैं, हमें फेसबुक पर अपनी एक सवारी मिली, जिसमें एक नाव कप्तान से बात हो रही थी, जिसने हमें सीट की पेशकश की।’ उनका कहना है कि ‘हवाई यात्रा न करके इन दोनों ने न केवल पर्यावरण की मदद की बल्कि पैसे भी बचाए।’ फरिनम और लाफुएंते ने 27 देशों का दौरा करते समय केवल 7700 डॉलर (646346.74 रुपये) खर्च किए हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adri🇪🇸 & Tomo🇮🇹 | Sustainable explorers (@project_kune)

---विज्ञापन---

डरे हुए थे परिवार वाले

दोनों ने मीडिया आउटलेट को बताया, ‘जब हमने पहली बार दोस्तों और परिवार को बताया तो वो इससे घबरा घए थे। खासकर तब जब हमने बिना किसी अनुभव के प्रशान्त महासागर को पार करने का फैसला किया। उनका कहना है कि ‘हमारा इरादा एक ऐसी दुनिया के लिए आशा पैदा करने में मदद करना है जहां हम ये पता कर सकें कि मनुष्य, वास्तव में बाकी वनस्पतियों, जानवरों और अन्य मनुष्यों के साथ साथ रह सकता है कि नहीं।

---विज्ञापन---

फरिनम ने याद करते हुए कहा, ‘पनामा की खाड़ी में पहले 10 दिन खतरनाक थे। इस दौरान हवाएं, तूफान और बड़ी लहरें थीं। जिसमें डूबने का खतरा हमेशा बना रहता था।’ दोनों का ये सफर पिछले साल गर्मियों में शुरू हुआ था। उन्होंने दक्षिण अमेरिका तक पहुंचने के लिए अटलांटिक पार करते हुए समुद्र में 39 दिन बिताए। दोनों ने पनामा की खाड़ी की भी यात्रा की।

ये भी पढ़ें… अगर नींद का होता ओलंपिक तो इस देश को मिलता ‘गोल्ड मेडल’, जानें कौन से स्थान पर रहता भारत?

---विज्ञापन---
First published on: Sep 11, 2024 02:31 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola