143 ने गंवाई जान, 58 लापता; इस देश में आया 'मौत का तूफान'; हर तरफ मचा हाहाकार

Typhoon Yagi in Vietnam Latest Update: टाईफून यागी ने वियतनाम में भारी तबाही मचा रखी है। इस तूफान से 143 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। 58 लोग अभी तक लापता हैं।

Typhoon Yagi Vietnam Weather update cyclone

Typhoon Yagi Vietnam: Pic Credit - Meta AI

विज्ञापन

Typhoon Yagi in Vietnam Latest Update: टाईफून यागी ने दक्षिण-पूर्वी देश वियतनाम में कोहराम मचा रखा है। इस तूफान के कारण वियतनाम में सौ से ज्यादा लोगों की जान चली गई है और 50 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर सामने आ रही है। तूफान यागी ने हजारों एकड़ की फसलों को भी तबाह कर दिया है। वियतनाम से डराने वाली कई तस्वीरें सामने आ रही हैं।

210000 लाख हैक्टेयर फसलों का नुकसान

बुधवार की सुबह मिले आंकड़ों की मानें तो टाईफून यागी के कारण वियतनाम में 143 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 58 से ज्यादा लोग अभी तक लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। हजारों लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। भारी बारिश और तूफान के कारण 210000 लाख हैक्टेयर की फसलें खराब हो गई हैं। वियतनाम के कृषि मंत्रालय का कहना है कि किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Advertisment

भूस्ख्लन में कई लोगों ने गंवाई जान

टाईफून यागी के कारण वियतनाम के कई इलाकों में भूस्ख्लन भी देखने को मिला है। इसमें कितने लोगों की जानें गईं हैं? इसके आंकड़े अभी तक सामने नहीं आ पाए हैं। ऐसे में मरने वालों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है।

विज्ञापन

10 साल में सबसे खतरनाक तूफान

बता दें कि टाईफून यागी पिछले एक दशक में दक्षिण-पूर्वी एशिया का सबसे भयानक तूफान है। शनिवार को यह तूफान वियतनाम से टकराया। यागी के कारण मौसम भी खतरनाक हो गया है। 149 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हालांकि टाईफून यागी रविवार से कमजोर होने लगा है। मगर इसका असर अभी तक वियतनाम में देखने को मिल रहा है। वियतनाम के कई इलाकों में बाढ़ आ गई हैं। वियतनाम के अलावा चीन में भी लैंडस्लाइड और बाढ़ देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ