---विज्ञापन---

देश angle-right

अगर नींद का होता ओलंपिक तो इस देश को मिलता ‘गोल्ड मेडल’, जानें कौन से स्थान पर रहता भारत?

Global Sleep Studies 2024 के अनुसार दुनिया में सोने के मामले में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया आता है, यहां लोग 7.9 घंटे तक सोते हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर फ्रांस के लोग 7.9 घंटे तक सोते हैं।

---विज्ञापन---

Global Sleep Studies 2024: अच्छी नींद लेने से कई फायदे होते हैं। डॉक्टरों के अनुसार पूरी नींद लेने से इंसान की सीखने की क्षमता बढ़ती है और उसे तनाव कम होता है। अगर व्यक्ति ठीक से सोया हो तो उसका मूड ठीक रहता है। अच्छी नींद से दिल संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है। जब सोने के इतने फायदे हैं तो क्या आपको पता है कि दुनिया के किस देश के लोग सबसे ज्यादा सोते हैं?

---विज्ञापन---

नीदरलैंड के लोग सोने में नंबर 1

हालिया Global Sleep Studies 2024 के अनुसार दुनिया में नीदरलैंड के लोग सोने में नंबर 1 हैं। दरअसल, स्टडी बताती है कि यहां के लोग रोजाना औसतन 8.1 घंटे तक सोते हैं। बता दें आधुनिक जीवनशैली में अब लोग कम सोने लगे हैं। काम और जीवन का तनाव होने के चलते लोगों को नींद न आने की बीमारी होने लगी है।

ये भी पढ़ें: कोरोना से लेकर बर्ड फ्लू तक… कैसे इंसानों में तेजी से फैल रही हैं जानवरों की बीमारियां? जानें सब कुछ

---विज्ञापन---

जीवनशैली और दिनचर्या के हिसाब से आती है नींद

रिपोर्ट के अनुसार वैसे दुनिया भर के लोग अपनी जीवनशैली और दिनचर्या के हिसाब से सोते हैं, और यही वजह है कि उनका शरीर उस हिसाब से खुद को ढाल लेता है। नीदरलैंड के पास दूसरे नंबर पर फिनलैंड के लोग नींद लेने में अन्य देशों से आगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार यहां लोग रोजाना करीब 8 घंटे की नींद लेते हैं।

किस देश के लोग कितने घंटे सोते हैं
न्यूज़ीलैंड 7.8 घंटे
यूनाइटेड किंगडम 7.8 घंटे
कनाडा 7.7 घंटे
डेनमार्क 7.7 घंटे
संयुक्त राज्य अमेरिका 7.6 घंटे
जर्मनी 7.6 घंटे
स्वीडन 7.6 घंटे
इटली 7.5 घंटे
बेल्जियम 7.5 घंटे
स्पेन 7.4 घंटे
जापान 7.4 घंटे
दक्षिण कोरिया 7.4 घंटे
ब्राजील 7.3 घंटे
रूस 7.3 घंटे
मेक्सिको 7.2 घंटे

सोने में भारत के लोग 20वें स्थान पर

Global Sleep Studies 2024 के अनुसार तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, यहां लोग लोग 7.9 घंटे तक सोते हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर फ्रांस के लोग 7.9 घंटे तक सोते हैं। बता दें सोने की रैंकिंग में भारत 20वें स्थान पर आता है। स्टडी के अनुसार भारत में लोग औसतन 7.1 घंटे सोते हैं। बता दें कम नींद लेने पर इंसान के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Heart Attack से आधे घंटे पहले अलर्ट कर देगा AI, दिल्ली AIIMS की रिसर्च में और क्या-क्या खुलासे?

ये भी पढ़ें: क्या होता है चाइनीज लहसुन? कितना नुकसानदायक? भारत समेत दुनिया के कई देशों में बैन; अब गुजरात कैसे पहुंचा?

First published on: Sep 10, 2024 09:44 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola