टेलीग्राम CEO चाइल्ड पोर्नोग्राफी में फंसे; यौन शोषण के 11 केस दर्ज, जानें अब आगे क्या होगा?

Pavel Durov Arrest Controversy: टेलीग्राम CEO पावेल डुरोव की गिरफ्तारी का असर 2 देशों के संबंधों पर पड़ रहा है। फ्रांस और UAE आमने-सामने हो गए है, जिसके चलते राफेल जेट की डील तक सस्पेंड हो गई है। दरअसल अब पावेल पर फ्रांस में बेहद गंभीर आरोप लग गए हैं।

Pavel Durov

Pavel Durov

Telegram CEO Pavel Durov Controversy: टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव का विवाद गहराता जा रहा है। उनकी मैसेजिंग ऐप को लेकर विवाद हुआ है, जिसके जरिए कई तरह के गंदे धंधे करने के आरोप अब पावेल पर लगे। उन्हें 24 अगस्त का फ्रांस की राजधानी पेरिस के बॉर्गेट एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। अब उनका केस कोर्ट में पहुंच गया है। उन्हें कोर्ट ने 29 अगस्त तक कस्टडी में रखने में आदेश दिए, लेकिन रूसी मूल के मशहूर बिजनेसमेन पावेल को इस शर्त पर बीती रात कोर्ट ने जमानत दी कि वे फ्रांस छोड़कर नहीं जाएंगे। एक सप्ताह में 2 बार उन्हें पुलिस स्टेशन आकर रिपोर्ट देनी होगी। साथ ही उन्हें जमानत के बदले 47 करोड़ रुपये (5.6 मिलियन डॉलर) का बॉन्ड भरने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पावेल के खिलाफ फ्रांस में 11 केस दर्ज

वहीं अब कोर्ट फैसला करेगा कि पावेल के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों की जांच होगी या नहीं। क्योंकि पावेल पर अपनी मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के जरिए चाइल्ड पोर्नोग्राफी, बच्चों के यौन शोषण ट्रांसफर, ड्रग स्मगलिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं। विभिन्न आरोपों में उनके खिलाफ फ्रांस में 11 केस दर्ज हैं। इन केसों में कार्रवाई करते हुए ही पावेल को पेरिस लैंड होते ही गिरफ्तार कर लिया गया।

UAE ने सस्पेंड की फ्रांस के साथ राफेल डील

बता दें कि फ्रांस पुलिस ने टेलीग्राम के CEO पावेल को गिरफ्तार किया तो UAE नाराज हो गया। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, UAE ने इस गिरफ्तारी के चलते फ्रांस के साथ राफेल की डील सस्पेंड कर दी है। UAE फ्रांस से 80 राफेल फाइटर जेट खरीद रहा था, लेकिन अब इस डील को खत्म कर दिया गया है। साल 2021 में फ्रांस की एरोस्पेस कंपनी डसॉल्ट के साथ डील हुई थी और साल 2027 तक राफेल डिलीवर किए जाने थे।

विज्ञापन

टेलीग्राम की ओर से जारी किया बयान

बता दें कि पावेल की गिरफ्तारी के बाद टेलीग्राम ने एक बयान जारी करके सफाइ पेश की थी। दुबई में कंपनी के हेड ऑफिस की तरफ से प्रेस नोट जारी करके पावेल की गिरफ्तार पर प्रतिक्रिया दी गई और कहा गया कि पावेल कुछ गलत नहीं कर रहे हैं। न उनके पास ऐसे डॉक्यूमेंट हैं, जो छिपाए जा सकें। टेलीग्राम यूरोपियन कानूनों के दायरे में रहकर काम करती है। यह दावा बेतुका, निराधार और झूठा है कि टेलीग्राम ऐप और उसके मालिक किसी तरह की आपराधिक गतिविधि का हिस्सा हैं। पावेल पर अपने बच्चे के साथ गलत काम करने के आरोप भी गलत हैं। पिछले साल स्विट्जरलैंड में पावेल के खिलाफ जो शिकायत दी गई थी, उसका निपटारा हो गया था। अब साजिश के तहत दोबारा से खत्म हो चुके केस खोले जा रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ