Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

तारिक रहमान 17 फरवरी को संभालेंगे बांग्लादेश की कमान, भारत समेत 13 देशों को आया निमंत्रण

तारिक रहमान सोमवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. समारोह में दक्षिण एशियाई देशों के कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 15, 2026 08:47
Tarique Rahman to Take Oath as Bangladesh Prime Minister
Credit: News24

बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की शानदार जीत के बाद तारिक रहमान प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं. वो मंगलवार यानी 17 फरवरी को बांग्लादेश के नए पीएम के रूप में शपथ लेने वाले हैं. उनके शपथ ग्रहण समारोह को लेकर देश-विदेश में काफी चर्चा है. इस मौके पर दक्षिण एशियाई देशों के कई बड़े नेताओं को न्योता भेजा गया है. तारिक रहमान के समर्थकों में उनकी शपथ को लेकर उत्साह का माहौल है. शपथ ग्रहण समारोह ढाका में आयोजित किया जाएगा. इस बार कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी है, क्योंकि कई विदेशी मेहमानों के आने की संभावना है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि समारोह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरा हो सके.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश ने क्यों चुना उदार चेहरा तारिक रहमान? भारत के लिए क्या हैं मायने? क्या थमेगा कट्टरपंथ का दौर?

---विज्ञापन---

भारत-बांग्लादेश संबंधों पर नजर

BNP की ओर से भारत, नेपाल, श्रीलंका, भूटान और बाकी दक्षिण एशियाई देशों के नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है. माना जा रहा है कि कुछ देश हाई लेवल डेलीगेशन भेज सकते हैं. इससे बांग्लादेश की नई सरकार की विदेश नीति और पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर भी सबकी नजर रहेगी. दोनों देशों के बीच व्यापार, सीमा सुरक्षा और सांस्कृतिक रिश्ते अहम रहे हैं. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि नई सरकार इन रिश्तों को संतुलित और मजबूत बनाए रखने की कोशिश करेगी.

जनता को नई उम्मीदें

तारिक रहमान ने चुनाव के दौरान रोजगार, अर्थव्यवस्था और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने का वादा किया था. अब शपथ के बाद सबसे बड़ी चुनौती इन वादों को जमीन पर उतारने की होगी. आम लोग नई सरकार से स्थिरता और विकास की उम्मीद लगाए बैठे हैं. कुल मिलाकर, सोमवार को होने वाला शपथ ग्रहण समारोह बांग्लादेश की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश की होगी नई शुरुआत? तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी

First published on: Feb 15, 2026 07:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.