Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

सीरिया के चर्च में आतंकी हमले में 20 की मौत, हमलावर ने खुद को उड़ाया, पादरी ने सुनाई आपबीती

सीरिया के दमिश्क स्थित मार एलियास चर्च में रविवार को आत्मघाती हमला हुआ। चर्च के अंदर बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना कर रहे थे। हमले में कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चर्चा के अंदर एक शख्स ने खुद को उड़ा दिया।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 23, 2025 07:28
Syria Bomb Blast
सीरिया में धमाका (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

सीरिया में एक चर्च के अंदर आत्मघाती हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि रविवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क के द्वेइला क्षेत्र में स्थित मार एलियास चर्च में प्रार्थना करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे, तभी यह विस्फोट हुआ। रॉयटर्स के मुताबिक, एक शख्स ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने चर्च के अंदर खुद को उड़ा लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि चर्चा के अंदर सामान बिखरे हुए हैं। खूब के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचा है। तस्वीरों के अनुसार, चर्चा के अंदर हुआ विस्फोट बेहद भयानक था। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, दमिश्क के ड्वेला पड़ोस में मार एलियास चर्च में हुए आतंकवादी बम विस्फोट में कम से कम 20 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

---विज्ञापन---

आत्मघाती हमले के पीछे आतंकवादी समूह आईएसआईएस का हाथ

सीरियाई आंतरिक मंत्रालय ने एक पोस्ट में कहा कि चर्च पर आत्मघाती हमले के पीछे आतंकवादी समूह आईएसआईएस का हाथ है। हालांकि अभी तक किसी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।


सरकारी मीडिया ने बताया कि, “आतंकवादी समूह आईएसआईएस से संबद्ध एक आत्मघाती हमलावर राजधानी दमिश्क के द्वेइला क्षेत्र में स्थित सेंट मार एलियास चर्च में घुस गया था। उसने पहले गोलीबारी शुरू की और फिर विस्फोटक जैकेट से खुद को उड़ा लिया।

यह भी पढ़ें : ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन लीक हुआ तो कितने खौफनाक परिणाम होंगे? इंसानों-पर्यावरण के लिए खतरा

पादरी ने बताया क्या हुआ था?

वहीं चर्च के एक पादरी ने बताया कि पहले बाहर से गोलियों की आवाज सुनाई दी। करीब दो मिनट तक गोलियां चलती थीं। उन्होंने बताया कि दो हमलावर अंदर घुसे और खुद को उड़ा लिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, चर्च के अंदर लगभग 400 लोग वहां मौजूद थे।

 

First published on: Jun 22, 2025 10:03 PM