इस देश में बुर्के पर लगा बैन; कवर किया चेहरा लग सकता है 1 लाख रुपये का फाइन

2025 के आने के साथ ही स्विटजरलैंड में पब्लिक प्लेस पर बुर्का पहनने या चेहरा ढकने पर बैन लगा दिया गया है। बता दें कि इसका फैसला वोटिंग के आधार पर किया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Burqa
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून तोड़ने पर देना होगा जुर्माना

अगर कोई व्यक्ति नए कानून को तोड़ता है, तो उसे CHF 100 यानी 9,449 रुपये का जुर्माना देना होगा, जिसका भुगतान आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है। बता दें कि अगर वे भुगतान करने से इनकार करते हैं, तो जुर्माना CHF 1,000 यानी लगभग 1 लाख रुपये तक बढ़ सकता है। हालांकि इस कानून में सीधे तौर पर किसी धर्म के बात नहीं की गई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा कि इसे बुर्का पहनने वाली महिलाओं को टारगेट करने के लिए बनाया गया है।

देश में 5% आबादी पहनती है बुर्का

स्विस पीपुल्स पार्टी (SVP) ने बैन के लिए कैंपेन का नेतृत्व किया। बता दें कि स्विस सरकार ने शुरू में इस विचार का विरोध किया था और कहा था कि राज्य को लोगों को यह नहीं बताना चाहिए कि उन्हें क्या पहनना है? हालांकि, 2021 के मतदान के बाद, कानून पारित हो गया और अब इसे लागू कर दिया गया है। स्विट्जरलैंड में लगभग 5% आबादी ऐसी है, जो बुर्का पहनती है। ये लोग तुर्की, बोस्निया और कोसोवो जैसे देशों से हैं। इस नए फैसले ने लोगों में बहस छेड़ दी है, क्योंकि कई लोग इसे बुर्का पहनने वाली महिलाओं को गलत निशाना बनाने के रूप में देख रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ