जैपनीज मेकर्स की अनोखी चेतावनी, टॉयलेट सीट को नुकसान पहुंचा सकते हैं टिशू पेपर
जापान की टॉयलेट मेकिंग कंपनी टोटो ने सलाह दी है कि टॉयलेट सीट को टॉयलेट पेपर से नहीं पोंछना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है?
Edited By Ankita Pandey

Edited By Ankita Pandey

Toilet Seat Cleaning Tips: जापान की एक टॉयलेट मेकिंग कंपनी टोटो ने एक पब्लिक सर्विस अनाउंसमेंट की, जिसमें उन्होंने बताया कि टॉयलेट सीट को टॉयलेट पेपर से नहीं पोंछना चाहिए। जापानी न्यूज पेपर मेनिची शिंबुन ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि टॉयलेट सीट मेकिंग कंपनी टोटो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी किया। इस पोस्ट में टॉयलेट सीट को टॉयलेट पेपर से न पोंछने की सलाह दी गई है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
जापानी समाचार पत्र मेनिची शिंबुन ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक कस्टमर्स की शिकायत के बाद कंपनी को ऐसा निर्देश जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा। एक यूजर ने पोस्ट के जरिए शिकायत की थी कि टॉयलेट पेपर से पोंछने के बाद उनकी नई टोटो टॉयलेट सीट पर स्क्रैच पड़ गया। इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी ने कहा कि उनका ‘वॉशलेट’ बिडेट टॉयलेट प्लास्टिक रेजिन से बना है।
ऐसे में सीट को टॉयलेट पेपर या सूखे कपड़े से पोंछने से उस पर छोटी या न दिखने वाली खरोंचें पड़ सकती हैं। इतना ही नहीं इस जगहों पर गंदगी जमा हो सकती है, जिससे ये खराब हो सकता है।
बता दें कि टोटो के खास बिडेट टॉयलेट में ऑटोमेटिक कवर और एयर ड्रायर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। यह दुनिया की सबसे अधिक डिमांड वाली टॉयलेट सीट में से एक है। कंपनी ने कहा कि फिलहाल उनका टॉयलेट के मैटेरियल को बदलने का कोई प्लान नहीं है।

लाइफस्टाइल एक्सपर्ट ने सलाह दी है कि टॉयलेट सीट को साफ करने के लिए सूखे टॉयलेट पेपर के बजाय, पानी या डिटर्जेंट में भिगोए गए मुलायम कपड़े का उपयोग किया जा सकता है। एक्सपर्ट यह चेतावनी भी देते हैं कि लंबे समय तक कमोड पर बैठने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि ज्यादातर लोग अपना फोन बाथरूम में ले जाते हैं, जिसके कारण वे कमोड पर ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसे में कमोड पर बैठने की स्थिति आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है।
आपको बता दें कि गुरुत्वाकर्षण न केवल हमें धरती से जोड़े रखता है, बल्कि ब्लड को हार्ट में वापस पंप करने में भी मदद करता है। इसके अलावा टॉयलेट सीट किसी भी आम चेयर की तुलना में नीचे होती है, जिससे ज्यादा समय तक टॉयलेट पर बैठने से शरीप पर तनाव पड़ता है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.