बहादुर बेटा! अपनी जान देकर मां-बेटे की जिंदगी बचा गया'; जांबाजी का किस्सा सुन छलक जाएंगी आंखें

Jamie Lambros Bravery Story: न्यूयॉर्क के एक युवक ने समुद में डूब रहे मां-बेटे को बचाते हुए अपनी जान दे दी। उसने 2 जिंदगियां बचा लीं, लेकिन वह खुद मारा गया। उसके अंतिम संस्कार के लिए पैसे जुटाते हुए उसकी मां और भाई ने जेमी की बहादुरी का किस्सा दुनिया को बताया।

Jamie Lambros

Jamie Lambros

New York Man Died While Saving Woman Son: एक शख्स ने महिला और उसके बेटे की जान बचाते हुए अपनी जान गंवा दी। वह शख्स बरमूडा में अपने परिवार के 11 सदस्यों के साथ छुट्टियां मनाने गया था। महिला भी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आई थी, लेकिन जब महिला और उसक बेटा समुद्र में डूबने लगे तो युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों को बचाया, लेकिन क्योंकि उसे अच्छे तरीके से तैरना नहीं आता था, इसलिए उसकी खुद की जान चली गई। उसे बचाने में देरी हो गई। घटना बरमूडा के लॉन्ग आईलैंड के हॉर्सशू बे बीच का है और 7 अक्टूबर को हादसा हुआ था। मारे गए युवक का नाम जेमी लैम्ब्रोस है, जो 48 साल का है और न्यूयॉर्क का रहने वाला है। मामले का खुलासा जेमी की मां और भाई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया।

अंतिम संस्कार के लिए जुटाया जा रहा फंड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेमी के परिवार वाले उसके अंतिम संस्कार के लिए GoFundMe के जरिए पैसा जुटा रहे हैं। इस संस्था के सोशल मीडिया पर अकाउंट पर पोस्ट लिखकर फंड देने की अपील की गई। पोस्ट में लिखा गया कि भारी मन से हम अपने प्रिय जेमी लैम्ब्रोस के अचानक दुनिया से चले जाने की दुखद खबर साझा कर रहे हैं। बरमूडा में छुट्टियां मनाते समय जेमी की दुखद मौत हो गई। जेमी 10 साल के बच्चे को डूबने से बचा रहे थे।

48 वर्षीय दिवंगत tseh ने अपने अंतिम क्षणों में अदम्य साहस और निस्वार्थता दिखाई, जिसे उनके जानने वाले हमेशा याद रखेंगे। वह एक नायक की तरह मरा, उसने अपना जीवन इसलिए दिया, ताकि कोई और जी सके। जेमी लैम्ब्रोस के भाई जॉय पप्पास ने WABC को बताया कि जब मैं बच्चा था, तब भी वह मेरा हीरो था और अब भी वह मेरा हीरो है। उन्होंने यह भी अफसोस जताया कि वह और उनका भाई कभी अलग नहीं हुए और अब जब हम अलग हुए तो हमेशा के लिए हो गए।

मां ने टूरिस्टों को सावधान रहने की सलाह दी

मृतक जेमी की मां फिलिस गैसपारी ने WNBC को बताया कि उनका बेटा बहुत बहादुर था। उसे अच्छे से तैरना नहीं आता था, फिर भी वह उन 2 जिंदगियों को बचाने गाया। वह ऐसा ही था। वह अपनी शर्ट तक उतारकर दे देता था, वह किसी की भी मदद कर देता था। गैसपारी ने कहा कि वहां कोई बचाव करने वाली स्कीइंग टीम नहीं थी। कोई इमरजेंसी रेस्क्यू टीम नहीं थी, जो समय पर वहां पहुंच जाती और जेमी को बचा पाती, इसलिए बीच पर छुट्टियां मनाने जाएं तो पर्यटक सुरक्षित रहें, हम कभी नहीं चाहते कि किसी और को कभी यह दर्द महसूस हो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ