10 साल के बेटे को लेटर लिखता था हमास चीफ याह्या सिनवार, मासूम ने पूछा ये सवाल

Yahya Sinwar Son: हमास चीफ याह्या सिनवार की इजराइल के एक ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। इजराइली सेना ने उसके पास से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।

Yahya Sinwar

Yahya Sinwar

विज्ञापन

Yahya Sinwar Son: इजराइल ने हमास चीफ याह्या सिनवार को गाजा में हुए एक ऑपरेशन के दौरान मार गिराया। हालांकि इजराइल की सेना को भी नहीं पता था कि जिस बिल्डिंग में वह हमास आतंकियों पर हमला बोलने जा रही है, उसमें सिनवार भी बैठा है। इजराइल ने किस्मत से हमास चीफ का खात्मा किया। हमास चीफ के मारे जाने के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। एक ऐसा ही खुलासा उसके 10 साल के बेटे को लेकर हुआ है।

मिला लेटरों का जखीरा 

दरअसल, चैनल 12 की रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइली सैनिकों ने उन घरों में तलाशी ली, जहां हमास नेता याह्या सिनवार मारा गया था। वहां उन्हें हमास चीफ से जुड़ी कई महत्वपूर्ण चीजें मिलीं। यहां उन्हें सिनवार के कई लेटरों एक जखीरा मिला। इन लेटर्स में वो पत्र भी शामिल था, जिसे उसने अपने 10 साल के बेटे को लिखा था।

विज्ञापन

मासूम ने पूछा था- युद्ध कब खत्म होगा? 

रिपोर्ट में कहा गया है कि कई लेटर उसने भेजे, जबकि कई उसे प्राप्त हुए। इन लेटरों से इजराइल को कई महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी हासिल हुई हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन पत्रों में सिनवार और उसके बेटे के बीच लिखे गए पत्र भी शामिल हैं। जिनसे साफ पता चलता है कि सिनवार ने अपने बेटे के मन में इजराइल के प्रति नफरत भरने की कोशिश की थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसके बेटे की ओर से भेजे गए लेटर्स में मृत इजराइली सैनिकों के चित्र भी शामिल थे। बेटे ने सिनवार से यह भी पूछा कि युद्ध कब खत्म होगा?

उल्लेखनीय है कि सिनवार ने फिलिस्तीन में भी कई लड़ाकों के बच्चों को हाथ में गन थमाई थी। उसके कई फोटोज वायरल हुए थे। जिसमें वह बच्चों को एके-47 पकड़ाता हुआ नजर आ रहा था। इजराइल की सेना को सिनवार के पास से लेटर्स के अलावा कुछ और चीजें भी मिलीं। जिसमें ID, AK-47, कुछ किताब, माला, नेल कटर और मेंटॉस मिंट जैसी चीजें शामिल थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

ड्रोन वीडियो वायरल 

बता दें कि हमास चीफ की मौत के बाद एक ड्रोन वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें सिनवार सोफे पर बैठा नजर आ रहा था। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसने ड्रोन पर डंडा भी फेंका था। गौरतलब है कि सिनवार को इजराइल में 7 अक्टूबर 2023 को हुए नरसंहार का मास्टरमाइंड माना जाता है। इजराइल ने उसे ढेर करने के बाद कहा- न्याय मिल गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ