---विज्ञापन---

102 साल की महिला ने 7000 फीट से लगा दी छलांग, जज्बा देख दंग रह जाएंगे आप! देखें वीडियो

सात हजार फीट से छलांग लगाने के बाद बुजुर्ग महिला ने कहा कि यह काफी डरावना था। छलांग लगाने के बाद उनकी सांस फूलने लगी थी।

---विज्ञापन---

Britain oldest skydiver: एक उम्र होने के बाद लोगों का शरीर साथ नहीं देता, बुजुर्ग लोग घर पर रहना और आराम करना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन ब्रिटेन में एक महिला ने रविवार को अपना 102 वां जन्मदिन मनाया है। अपने बर्थडे को यादगार बनाने के लिए उन्होंने बड़ा ही यूनिक तरीका चुना। दरअसल, उन्होंने स्काई डाइविंग की। बता दें रिकॉर्ड बनाने वाली इन बुजुर्ग महिला का नाम है Manette Bailli.

 

---विज्ञापन---

इजिप्ट में थी तैनाती

जानकारी के अनुसार बैली वूमन रॉयल नेवल सर्विस में थीं और दूसरे वर्ल्ड वॉर के दौरान उनकी तैनाती इजिप्ट में थी। मीडिया में दिए बयान में उन्होंने बताया कि वह Motor Neurone Disease Association से जुड़ी हैं और अपने एसोसिएशन के लिए फंड जुटाने के लिए उन्होंने अपना जन्मदिन मनाने का यह अनोखा तरीका चुना था। उन्होंने अपने इस ईवेंट से जरूरतमंद लोगों के लिए करीब 11 लाख रुपये जुटाए हैं।

ये भी पढ़ें: टेलीग्राम CEO के सपोर्ट में उतरे Elon Musk, इंस्टाग्राम के मालिक मार्क जुकरबर्ग को भी घेरा

---विज्ञापन---

100 की स्पीड में फरारी में की सवारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बैली ने करीब 7000 फीट ऊंचाई से विमान से छलांग लगाई थी। उन्होंने एक्सपर्ट की निगरानी और पूरी सुरक्षा उपकरणों के साथ बेकल्स एयरफील्ड में ऐसा किया। बता दें यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी ज्यादा उम्र की परवाह किए बिना कुछ ऐसा साहसिक कदम उठाया हो। बताया जाता है कि वह अपने 100वें जन्मदिन पर लग्जरी कार फरारी में 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सफर कर चुकीं हैं।

छलांग लगाने के बाद सांस फूलने लगी थी

सात हजार फीट से छलांग लगाने के बाद बैली ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि यह काफी डरावना था। छलांग लगाने के बाद उनकी सांस फूलने लगी थी। लेकिन मैंने अपनी आंखें बंद कर ली और खुद को हवा में छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड होने के बाद उन्हें खुद नहीं पता था कि उनके मन में इतना रोमांच करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि मैं भाग्यशाली रही हूं कि मैं फिट और स्वस्थ हूं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के वो 4 क्रिकेटर्स जिन्होंने अपनी ही कजन बहनों से की शादी

ये भी पढ़ें: Kolkata doctor rape-murder: खुलेगा हर राज, CBI ने की ताबड़तोड़ 15 जगहों पर रेड; फोरेंसिक विभाग का एक डॉक्टर भी जांच के घेरे में

---विज्ञापन---

First published on: Aug 25, 2024 08:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola