Kolkata doctor rape-murder: खुलेगा हर राज, CBI ने की ताबड़तोड़ 15 जगहों पर रेड; फोरेंसिक विभाग का एक डॉक्टर भी जांच के घेरे में

सीबीआई की अभी तक की जांच में पता चला है कि घटनास्थल यानी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में वित्तिय अनियमितता हो रही थीं। इस बारे में तीन डॉक्टरों को पता था।

Kolkata doctor rape murder, CBI, RG Kar Medical College and Hospital, Sandip Ghosh, Sanjay Vashishth

CBI raided RG Kar Medical College: कोलकाता मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब देश की तेज तर्रार जांच एजेंसी सीबीआई न केवल महिला डॉक्टर की हत्या और रेप केस की जांच कर रही है बल्कि घटनास्थल यानी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में वित्तिय अनियमितताओं की भी जांच में जुट हुई है। इसी कड़ी में रविवार को सीबीआई ने एक के बाद एक 15 जगहों पर रेड की है। यह सभी जगह अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और पूर्व चिकित्सा अधीक्षक एवं डिप्टी प्रिंसिपल संजय वशिष्ठ से संबंधित हैं।

विज्ञापन

90 मिनट की देरी से खोला दरवाजा

बताया जा रहा है कि इन सभी जगहों से जांच एजेंसी ने दोनों पूर्व अधिकारियों के कार्यकाल में अस्पताल में हुई अनियमितताओं से संबंधित साक्ष्य एकत्रित किए हैं। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे सीबीआई की सात सदस्यों की एक टीम संदीप घोष के घर बेलियाघाट पहुंची। यहां परिजनों ने 90 मिनट दरवाजा खोलने में लगा दिए। सीबीआई की टीम सुबह करीब 8 बजे तक घोष के घर पर रही।

विज्ञापन

फोरेंसिक विभाग के प्रोफेसर से पूछताछ

सीबीआई की टीम ने रविवार को इस मामले में संजय वशिष्ठ के अलावा अस्पताल के फोरेंसिक विभाग के एक अन्य प्रोफेसर से भी पूछताछ की है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार तीनों लोगों को अस्पताल में चल रहे हेरफेर के बारे में पता था। इससे पहले जांच एजेंसी ने कोर्ट की अनुमति के बाद मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय, संदीप घोष समेत सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया है। बता दें टेस्ट की अनुमति लेने के लिए जब एजेंसी ने संजय रॉय को कोर्ट में जज के सामने पेश किया तो वह फूट-फूटकर रोने लगा और खुद को निर्दोष बताया।

विज्ञापन

सीबीआई ने एकत्रित किए ये साक्ष्य

जानकारी के अनुसार संजय रॉय के खिलाफ सीबीआई ने अब तक की तफ्तीश में कई साक्ष्य एकत्रित किए हैं। जांच एजेंसी के सूत्रों की मानें तो घटनास्थल से आरोपी के फिंगर प्रिंट और ब्लड सैंपल मिले हैं। इसके अलावा CCTV फुटेज से संजय के सेमिनार हॉल में होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ