कौन है वो युवक, जिसने Dark Web पर बेच दिया देश का सरकारी और 5 लाख लोगों का निजी डेटा

Indian Data Sold To Dark Web: 21 साल के युवक ने देश का सरकारी और नागरिकों का पर्सनल डाटा हैक किया और डार्क वेब को बेच दिया है। IB ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अब इंटेलिजेंस ब्यूरो यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने डेटा किससे खरीदा और कितना? उसने डेटा किसे बेचा और कितना बेचा?

Data Hacked And Sold To Dark Web

डाटा हैक करके डार्क वेब पर बेचने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

Official Personal Data Sold To Dark Web: देश के एक युवक ने डार्क वेब को देश का सरकारी और नागरिकों का पर्सनल डेटा बेच दिया है। मामले का खुलासा होने पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान युवक से अमेरिकी नागरिकों से जुड़ा 90 मिलियन से अधिक डेटा और डार्क वेब अकाउंट से इस्लामिक स्टेट्स और तालिबान से संबंधित बहुत सारा डेटा मिला है।

आरोपी के डेस्कटॉप में भारतीय सेना, अमेरिकी सेना और भारतीय पुलिस के अलावा देश के 5 लाख से अधिक लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंकिंग डेटा भरा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 419, 420 और 120बी, धारा 43, 66बी, IT अधिनियम की धारा 66सी और 67ए के तहत मामला दर्ज किया है।

Advertisment

4 देशों का सरकारी और नागरिकों का डेटा जब्त

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले का रहने वाला है। उसकी पहचान श्रीकरणपुर निवासी 21 वर्षीय अमित चंद के रूप में हुई है, जिसे इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। उस पर भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका सहित 4 देशों की सरकारों और लोगों के गोपनीय डेटा को अवैध रूप से हैक करने और बेचने के आरोप लगे हैं।

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के श्रीकरणपुर सर्कल अधिकारी (CO) सुधा पलवत ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। IB और जिला पुलिस की टीम ने श्रीकरणपुर के 49एफ गांव में अमित चंद के आवास पर छापेमारी की और कई उपकरणों से 4,500 GB डेटा बरामद किया। कमरे से 3 मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, 2 पेन ड्राइव, 5 हार्ड डिस्क और 4 SSD जब्त किए गए है।

विज्ञापन

क्रिप्टोकरेंसी बेचकर खरीदता था, पैसे लेकर बेचता था

CO सुधा पलवत ने बताया कि अमित साल 2018 से डार्क वेब बिजनेस से जुड़ा है और पिछले 2-3 महीने से काफी एक्टिव था। उसने यूट्यूब से हैकिंग के गुर सीखे। इसके बाद उसने देश का गोपनीय डेटा खरीदकर उसे डार्क वेब को बेचने का काम करने लगा। उसने 3 टेलीग्राम चैनल बनाए हुए हैं, जिनके जरिए वह डार्क वेब को डेटा बेचता है।

विज्ञापन

डेटा खरीदने के बदले वह ग्राहकों को क्रिप्टोकरेंसी देता था और उसे इस डेटा के बदले पैसा मिलता था। अमित सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा है और साधारण परिवार से है। उसके माता-पिता उसकी हरकतों के बारे में नहीं पता था। यह जानने के बावजूद कि डेटा लीका करना एक अपराध है, वह दुनिया का सबसे बड़ा हैकर बनने की ख्वाहिश रखता थ। पुलिस अब यह जानने में जुटी है कि अमित ने डेटा किसको बेचा और किस-किस से खरीदा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ