UP के कौशांबी में धमाके की सच्चाई आई सामने, 6 लोगों की गई जान, गलियों में बिखरे शवों के टुकड़े

Firecrackers Factory Explosion Update: अचानक चिंगारी भड़की और आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। धमाके की आवाज इतनी दूर तक सुनाई दी कि लोग दौड़े आए और बचाव अभियान चलाया। हादसे में फैक्ट्री मालिक के बेटे और भाई के भी घायल होने की खबर है। पुलिस जांच में हादसे के कारणों का खुलासा हुआ है।

UP Kaushambi Blast

फैक्ट्री में धमाके की खबर सुनकर घटनास्थल पर जुटे लोग।

विज्ञापन

Kaushambi Firecrackers Factory Blast Inside Story: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में रविवार दोपहर जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत होने की खबर है। कई लोग घायल भी हुए हैं। धमाका प्रयागराज कानपुर हाईवे पर कोखराज कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में बनी पटाखा फैक्ट्री में हुआ।

धमाका इतना जोरदार था कि दूर-दूर तक आवाज सुनाई दी। पटाखे और शवों के टुकड़े गलियों में बिखरे मिले। वहीं जान गंवाने वाले लोगों के शव भी बुरी हालत में मिले। पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया। वहीं धमाका होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

Advertisment

 

घायलों ने बताया कैसे हुआ अचानक धमाका?

पुलिस को दिए बयान में घायलों ने बताया कि फैक्ट्री कौशांबी के खलीलाबाद निवासी शराफत अली की है। हर रोज की तरह मजदूर काम कर रहे थे। रविवार होने के कारण 15 से 20 मजदूर ही आए हुए थे। भट्ठी में आग सुलगाई जा रही थी कि अचानक चिंगारी गिर गई और कच्चे माल ने आग पकड़ ली।

विज्ञापन

इससे पहले कि आग बुझाई जाती, वह पटाखों तक पहुंच गई और जोरदार धमाका हुआ। मजदूर बाहर की ओर दौड़े, लेकिन बचाव करने की कोशिश में घायल हो गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें फैक्ट्री से बाहर निकाला। लोगों ने ही शराफत अली के बेटे शाहिद और उसके भाई कौसर को जिंदा निकाला।

 

विज्ञापन

लोगों की मदद से आग पर पाया गया काबू

कौशांबी पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पटाखा फैक्ट्री के वैध-अवैध होने की जांच कर रहे हैं। आज फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसकी गूंज पुलिस थाने तक भी सुनाई दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। धमाके में 6 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल मंझनपुर में इलाज के लिए भेजा गया है। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। आग चिंगारी लगने से भड़की और फिर पटाखों में विस्फोट हुआ, फिर भी केस दर्ज करके हादसे की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ