मासूमों पर गिरा जलजला, धमाके से छोटी बच्ची सहित 7 के परखच्चे उड़े, पुतिन ने यूक्रेन पर बरसाए ग्लाइड बम

Russia Ukraine War: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बम के धमाके के बाद बिल्डिंग में आग लग जाती है और फिर सबकुछ बिखर जाता है। जेलेंस्की ने कहा कि इस आतंक को रोकने के लिए हम अपने सहयोगी से कड़े फैसलों की उम्मीद करते हैं। हमें लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें चाहिए। हमें यूक्रेन के साथ हुए एयर डिफेंस समझौते को लागू करना होगा।

रूस ने कीव में हमला करके आम नागरिकों को टारगेट किया है।

रूस ने कीव में हमला करके आम नागरिकों को टारगेट किया है।

Russia Ukraine War: यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव स्थित एक बिल्डिंग के प्ले ग्राउंड में खेल रहे बच्चों पर व्लादिमीर पुतिन की सेना ने बम बरसाए हैं। हमले में 14 साल की एक बच्ची सहित 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। हमले के समय बच्ची अपने प्लेग्राउंड में खेल रही थी, जब खारकीव में पांच जगहों पर रूस ने ग्लाइड बम से हमला किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बम के धमाके के बाद बिल्डिंग में आग लग जाती है और फिर सबकुछ बिखर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खारकीव की इमरजेंसी सर्विस टीम ने कहा है कि रूस के हमले में 77 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 18 बच्चे हैं। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेग साइनगुबोव ने कहा कि घायलों में से 20 की हालत नाजुक है। साइनगुबोव ने कहा कि बम रूस के बेलगोरोद क्षेत्र से लॉन्च किए गए थे, जो कि खारकीव से सटा रूस का सीमाई क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मिसाइल पर गाइडेंस सिस्टम लगा हुआ था। हमले के समय खारकीव की सड़कों और पार्कों में आम जनता की काफी भीड़ थी।

हमले के जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस के आतंरिक इलाकों में हमला करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि इस आतंक को रोकने के लिए हम अपने सहयोगी से कड़े फैसलों की उम्मीद करते हैं। हमें लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें चाहिए। हमें यूक्रेन के साथ हुए एयर डिफेंस समझौते को लागू करना होगा।

विज्ञापन

यूक्रेन के खारकीव में यह हमला उस समय हुआ है, जब रूस ने यूक्रेनी सेना का एफ-16 फाइटर जेट मार गिराया है। इसके बाद जेलेंस्की ने अपने वायुसेना चीफ को पद से हटा दिया है। खबरों के मुताबिक एफ-16 फाइटर जेट और कैप्टन की मौत इस हफ्ते की शुरुआत में हुई जब अमेरिकी पैट्रियाट मिसाइल के हमले ने फाइटर प्लेन को ध्वस्त कर दिया।

विज्ञापन

फरवरी 2022 में रूसी सेना के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से खारकीव में हवाई हमले जारी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पुतिन के मिसाइल और ड्रोन हमलों से नहीं डरेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ