हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अपने पिता को मारा... बाप-बेटी की जान ली, डायरी में पहले ही जता दिए थे खतरनाक इरादे

Prague Mass Shooting : प्राग की चार्ल्स यूनिवर्सिटी में एक 24 वर्षीय युवक हाथों में बंदूक और गोला-बारूद लेकर पहुंचा और फायरिंग करने लगा।

विज्ञापन
Prague Mass Shooting

Prague Mass Shooting : चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग की एक यूनिवर्सिटी में हुई घटना को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्यारे की एक डायरी मिली है, जिसमें उसने अपने खतरनाक इरादे के बारे में पहले ही लिख दिया था। 15 लोगों को मौत के घाट उतारने से कुछ दिन पहले ही हमलावर ने अपने पिता को मारा था। इसके बाद उसने एक बाप-बेटी की भी जान ली थी। यूनिवर्सिटी में कैसे गोलीबारी करनी है? इसे लेकर उसने पहले तीन लोगों को मारकर शूटिंग प्रैक्टिस की थी।

प्राग की चार्ल्स यूनिवर्सिटी में एक 24 वर्षीय युवक हाथों में बंदूक और गोला-बारूद लेकर पहुंचा, जिसका नाम डेविड कोजाक था। उसके सिर पर खून सवार था और उसने यूनिवर्सिटी के अंदर अचानक से फायरिंग कर दी, जिससे कैंपस में भगदड़ मच गई है। स्टूडेंट्स अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ छात्रों ने क्लास रूम में छिपकर अपनी जान बचाई तो कुछ गोलियों के निशाने में आ गए। इस घटना में गोली लगने से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 गंभीर रूप से घायल हैं। अंत में पुलिस ने उस हमलावर को मार गिराया।

यह भी पढ़ें :Czech Republic में सामूहिक गोलीबारी

विज्ञापन

https://twitter.com/AdityaRajKaul/status/1737946292624757064

हत्यारे की डायरी में लिखी है रोंगटे खड़े कर देने वाली बात

विज्ञापन

पुलिस की जांच में हमलावर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि यूनिवर्सिटी में गोलीबारी करने से पहले हत्यारे ने शूटिंग प्रैक्टिस की थी। इस शूटिंग प्रैक्टिस में उसने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। हत्याकांड को अंजाम देने से पहले कोजाक ने एक मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर रूसी भाषा में एक डायरी लिखी थी, जिसमें उसने पहले ही अपने मंसूबे को बयां कर दिया था। उसने डायरी में रोंगटे खड़े कर देने वाले पोस्ट लिखा था कि वह यूनिवर्सिटी में गोलीबारी करना चाहता है और इसके बाद आत्महत्या करना चाहता है।

गोलीबारी से पहले की थी शूटिंग प्रैक्टिस

विज्ञापन

हत्यारे ने यूनिवर्सिटी में गोलीबारी करने से पहले शूटिंग प्रैक्टिस की थी। कोजाक पर अपने पिता की हत्या करने का भी आरोप है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। प्राग के पास क्लानोविच में एक 32 वर्षीय पिता और उसकी दो महीने की बेटी के शव मिले हैं। इस केस में भी उसका नाम सामने आ रहा है। पुलिस का कहना है कि यूनिवर्सिटी में फायरिंग से पहले हमलावर कोजाक ने अपने पिता और बाप-बेटी की हत्या की थी। उसने यह कांड शूटिंग प्रैक्टिस के तौर पर किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola