Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

Pakistani Poet: मशहूर शायर अमजद इस्लाम अमजद का 78 साल की उम्र में निधन, बॉलीवुड से था खास कनेक्शन

Pakistani Poet: पाकिस्तान के मशहूर शायर और नाटककार अमजद इस्लाम अमजद नहीं रहे। वे 78 वर्ष के थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाहौर में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से अमजद का निधन हुआ है। उनके निधन पर भारतीय गायक अदनान सामी ने शोक व्यक्त किया है। अदनान ने कई बार उनके साथ काम […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Feb 11, 2023 11:51
pakistani poet

Pakistani Poet: पाकिस्तान के मशहूर शायर और नाटककार अमजद इस्लाम अमजद नहीं रहे। वे 78 वर्ष के थे। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लाहौर में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से अमजद का निधन हुआ है। उनके निधन पर भारतीय गायक अदनान सामी ने शोक व्यक्त किया है। अदनान ने कई बार उनके साथ काम किया था।

अदनान ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “महान कवि अमजद इस्लाम अमजद साहब के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं हमेशा एक साथ हमारे समय को संजोता रहूंगा।”

---विज्ञापन---

और पढ़िए –Benazir Bhutto: पूर्व पाक पीएम बेनजीर भुट्टो की हत्या की याचिका पर लाहौर हाईकोर्ट में 5 साल बाद सुनवाई

अमजद ने लिखे थे अदनान के फेमस सॉन्ग किसी दिन के बोल 

अमजद (Pakistani Poet) ने अदनान के लोकप्रिय ट्रैक ‘किसी दिन’ के बोल लिखे थे। उधर, एक्टर इमरान अब्बास ने भी अमजद इस्लाम अमजद के निधन पर शोक जताया।

अब्बास ने ट्वीट किया, “एक युग का अंत। अमजद इस्लाम अमजद साहब नहीं रहे। उर्दू शायरी के लिए आज का दिन सबसे दुखद दिन है। इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना एलेहे राजून।”

और पढ़िए –PM Modi: अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- पीएम मोदी खत्म करा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध

1944 में लाहौर में हुआ था अमजद का जन्म

1944 में लाहौर में जन्मे अमजद ने प्रेम और रोमांस के कवि के रूप में खूब नाम कमाया। उन्हें अपने साहित्यिक कार्यों के लिए ‘प्राइड ऑफ परफॉर्मेंस’ और ‘सितारा ए इम्तियाज’ सहित कई पुरस्कार मिले।

‘वारिस’, ‘समंदर’, ‘वक्त’, ‘दहलीज’, ‘रात’ और ‘अपने लोग’ उनकी सबसे लोकप्रिय पटकथाओं में से एक थीं। उन्होंने काले लोगों की रोशन नज़्में नाम की अफ्रीकी कवियों की कविताओं का उर्दू में अनुवाद भी किया। बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर ‘मन की लगन’ गाने को अमजद ने ही लिखा था।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 11, 2023 09:14 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.