आमिर हमजा कौन? जो जम्मू आतंकी हमले का मास्टरमाइंड, पाकिस्तान में ढेर

Pakistani ISI Agent Aamir Hamza Murder Case: पाकिस्तान में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। ये अधिकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का एजेंट था, जो जम्मू में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। मास्टरमाइंड की हत्या किसने की? इस बात का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Terrorist

Pakistani ISI Agent Aamir Hamza Murder News: पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मंगलवार को पंजाब के झेलम जिले में अज्ञात शूटर्स ने हत्या कर दी। अधिकारी अपने परिवार के साथ कार से जा रहा था। तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। लिल्लाह इंटरजेंच के पास चार लोगों ने कार को घेरा और अंधाधुंध फायरिंग कर पूर्व अधिकारी आमिर हमजा को मौत के घाट उतार दिया। फायरिंग में पत्नी और बेटी को भी गोली लगी है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, आमिर की मौके पर ही मौत हो गई।

आमिर की वजह से भारतीय सेना ने खोए थे 6 जवान

आरोपियों को जब यकीन हो गया कि वह मर गया है, इसके बाद मौके से फरार हुए। पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने इसे टारगेटेड किलिंग बताया है। रिटायर्ड अधिकारी आईएसआई का खूंखार जासूस बताया जा रहा है। जो भारत के जम्मू में आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी था। 10 फरवरी 2018 को जम्मू में सेना के सुनजुवान कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। आमिर के कहने पर ही जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सेना कैंप के रिहायशी इलाके में घुसे थे। सेना ने तीन दिन ऑपरेशन चलाकर इनको मौत के घाट उतारा था।

सेना के भी 6 जवान शहीद हुए थे। 26/11 मुंबई हमले में भी आमिर वांटेड था। 2012 में आमिर को अमेरिका ने वैश्विक आतंकी घोषित किया था। आमिर मूल रूप से पंजाब के गुजरांवाला का रहने वाला था, जो भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त था। उसके भाई मोहम्मद अयूब ने हमले के बाद कहा है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कोई उसे क्यों मारेगा? इससे पहले भी कई आतंकी ऐसे ही मारे जा चुके हैं।

पिछले साल लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर ख्वाजा शाहिद को भी मौत के घाट उतारा गया था। पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ भी ऐसे ही मारा गया। पाकिस्तानी आतंकियों को चुन-चुनकर मारने की बात पाकिस्तानी की पंजाब पुलिस भी कबूल चुकी है। पाकिस्तान इसमें भारत के विदेश मंत्रालय का हाथ होने के बेबुनियाद आरोप लगाता रहा है। जानकारों के अनुसार आतंकी हाफिज सईद को भी ऐसे हमले का डर है। जिसके कारण वह कम ही बाहर निकलता है। सरबजीत को पाकिस्तान में मारने वाले आमिर सरफराज को भी अज्ञात लोगों ने ऐसे ही मौत के घाट उतारा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ