पाकिस्तान में बारिश ने मचाई आफत, 22 बच्चों समेत 35 की मौत, कई घर ढहे

Pakistan Rain Snowfall : पाकिस्तान में आसमान से आफत बरस रही है। कई इलाकों में लगातार हुई बारिश से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें कई घर ढह गए हैं। बर्फबारी से एक बार फिर सर्दी में इजाफा हुआ है। बर्फबारी और बरसात की वजह से 35 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

Pakistan Rain Snowfall

पाकिस्तान में आसमान से बरस रही आफत।

विज्ञापन

Pakistan Rain Snowfall : भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक तरफ बर्फबारी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई तो दूसरी तरफ भूस्खलन की वजह से कई लोगों की जान चली गई। बरसात और तूफान में कई घर ढह गए हैं और कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसे लेकर पाकिस्तानी अधिकारी का कहना है कि लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते 35 लोगों की जान चली गई है।

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के पूर्व निदेशक मुश्ताक अली शाह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की वजह से बेमौसम बारिश और बर्फबारी हो रही है। अगर आधे घंटे से ज्यादा समय तक ओलावृष्टि हुई तो स्थिति कंट्रोल से बाहर हो जाती है। ऐसे में आमतौर पर मार्च के महीने में मौसम गर्म रहता है, लेकिन इस बार अभी तक मौसम सर्द भरा है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के कई इलाकों मे हुई मूसलाधार बारिश

पाक के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 48 घंटे तक लगातार बारिश हुई, जिससे कई जिलों में पानी भर गया। उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भूस्खलन हुआ, जिससे सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गई और सड़कें अवरुद्ध हो गईं। बारिश और भूस्खलन की चपेट में आने से 35 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 22 बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन

बारिश के पानी में डूबे गए घर

विज्ञापन

पाक अफसरों का कहना है कि बारिश के पानी में 150 घर डूब गए हैं, जबकि 500 से अधिक घरों को हल्की क्षति पहुंची। बारिश और बर्फबारी का सबसे अधिक असर खैबर पख्तूनख्वा और दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में देखने को मिला है। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा कि बलूचिस्तान और कश्मीर के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह भी बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ