---विज्ञापन---

देश angle-right

बारिश की बूंदें, ठंडी हवाएं और खुशनुमा मौसम; दिल्ली-NCR में बरसे बादल, जानें आज और कल कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Delhi NCR IMD Alert: देशभर में आज कहीं बारिश हो रही है तो कहीं घने काले बादल छाए हुए हैं। कल चंडीगढ़ में बादल बरसे, आज दिल्ली-NCR में बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने आज बारिश होते रहने का अलर्ट दिया है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। जानें कल मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

Weather Forecast IMD Latest Alert: दिल्ली-NCR में आज बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए थे, हालांकि सूर्यदेव ने दर्शन दिए और लोगों को गर्मी का अहसास भी कराया, जिससे तापमान 30 डिग्री के पास पहुंच गया था, लेकिन शाम होते-होते ठंडक का अहसास होने लगा। रातभर आसमान में घने काले बादल छाए रहे और सुबह हल्की फुहारों ने मौसम को खुशनुमा बनाया। मौसम विभाग ने आज बारिश होते रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

कल के बाद मौसम साफ रहने के आसार

मौसम विभाग (IMD) ने आज देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में आज और कल बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर, लेह लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी। मैदानों में बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। 3 मार्च के बाद मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 2 मार्च को पंजाब में भारी बारिश हो सकती है। राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिरने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली-हिमाचल में आगे मौसम कैसा रहेगा?

IMD के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था।न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने के आसार हैं। 3 से 5 मार्च तक मौसम खुश्क रहेगा।

---विज्ञापन---

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कल भी मौसम खराब रहेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। मैदानों में बारिश होने से लोग शीत लहर की चपेट में हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लाहौल स्पीति और चंबा में अच्छी बर्फबारी हुई। मैदानी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह भी अच्छी बारिश हुई थी।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर एरिया लाहौल स्पीति के हंसा में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर समेत कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई। चंबा, ऊना, शिमला में भी बारिश होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा के पहाड़ों पर कल भी बर्फबारी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी होने से हिमाचल के तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

First published on: Mar 02, 2024 06:50 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola