---विज्ञापन---

देश

Weather Forecast: रातभर बरसे बादल, जानें दिल्ली-NCR समेत देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast Delhi NCR Rain Alert: राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में आज 3 मार्च दिन रविवार को मौसम कैसा रहेगा, इसे लेकर IMD का अलर्ट सामने आया है। दिल्ली-NCR समेत देश के कई शहरों में रातभर बादल बरसते रहे। रविवार सुबह भीगी-भीगी नजर आई। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने ठंडक का अहसास कराया। जानें मौसम को लेकर ताजा अपडेट...

Weather Forecast IMD Rain Alert: आज की सुबह भीगी-भीगी रही। गीली सड़कें, हल्की ठंडी हवाएं और सुहाना मौसम, नजारा देखकर आंखों को खुशनुमा महसूस हुआ। दिल्ली-NCR में रातभर बादल जमकर बरसे।

आज 3 मार्च को भी दिल्ली-NCR में बारिश होते रहने के आसार हैं। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिनभर घने काले बादल छाए रहेंगे। हालांकि बीच-बीच में कहीं-कहीं सूर्यदेव दर्शन दे सकते हैं, लेकिन हवाएं ठंडक का अहसास कराती रहेंगी।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

शनिवार को ऐसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम

बीते दिन भी दिल्ली-NCR में बारिश होती रही। दिन में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। शाम होते-होते फिर आसमान में घने काले बादल छा गए, जो रातभर गरजते बरसते रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली-NCR में अधिकतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 60 फीसदी ह्यूमिडिटी रही। शनिवार सुबह 8 बजे से से लेकर शाम करीब 5 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बारिश होती रही। दोपहर बाद 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।

 

---विज्ञापन---

उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में ओलावृष्टि

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में शनिवार को जहां पहाड़ों पर बर्फबारी हुई, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश के ओले गिरे। रातभर बादल बरसते रहे। उत्तराखंड में अगले 2 दिन और बारिश-बर्फबारी होते रहने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी 4 और 5 मार्च को बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। झारखंड में 6 मार्च तक बादल बरसने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। आज सिक्किम और नागालैंड में भी बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश होने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Mar 03, 2024 07:01 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola