पाकिस्तान में आम चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, EC की घोषणा- नई सरकार के लिए जनवरी 2024 तक इंतजार करें

Pakistan Election Commission Announcement Regarding General Elections: पाकिस्तान में इन दिनों काफी राजनीतिक उथल पुथल मची हुई है। इस बीच आम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने देश में आम चुनाव कराने की घोषणा की है, लेकिन इसके लिए लोगों को जनवरी 2024 तक इंतजार करना होगा। चुनाव आयोग […]

---विज्ञापन---

Pakistan Election Commission Announcement Regarding General Elections: पाकिस्तान में इन दिनों काफी राजनीतिक उथल पुथल मची हुई है। इस बीच आम चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान चुनाव आयोग ने देश में आम चुनाव कराने की घोषणा की है, लेकिन इसके लिए लोगों को जनवरी 2024 तक इंतजार करना होगा। चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि आम चुनाव की तारीखों का ऐलान जनवरी 2024 के आखिरी में किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि साल 2024 की शुरुआम में ही पाकिस्तान को नई सरकार मिल जाएगी।

नवाज शरीफ की राजनीति में वापसी की चर्चा

दरअसल, इमरान खान और बिलावल भुट्टो ने चुनाव जल्दी कराए जाने की मांग की थी, लेकिन चुनाव आयोग ने इस मांग को दरकिनार करके 2024 के आखिरी सप्ताह में चुनाव कराने के संकेत दिए। आयोग की तरफ से जानकारियां दी गई हैं कि निर्वाचन क्षेत्रों परिसीमन किया गया है। इसकी सूची 27 सितंबर को जारी की जाएगी। इस लिस्ट पर आपत्तियां और सुझाव लेने के बाद अंतिम फाइनल सूची 30 नवंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद प्रचार और फिर जनवरी में मतदान कराया जाएगा।

राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो इस बार इमरान खान के चुनाव का हिस्सा बनने की संभावना काफी कम है। वहीं नवाज शरीफ को पाकिस्तानी सेना समर्थन दे सकती है और वे देश की राजनीति में फिर से एंट्री कर सकते हैं।

First published on: Sep 21, 2023 05:37 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें