नई दिल्ली: पाकिस्तान में अभी पोलियो को लेकर लोगों के बीच गलत धारणा है। पोलियो के बारे में फैलाए गई फेक खबरों के चलते इसे लेने से जनता डरती है। इस बीच खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावरों ने पोलियो वैक्सीनेशन टीम की सेफ्टी में लगे पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में 4 पुलिसकर्मी मारे गए, जबकि कई घायल हुए हैं।

एजेंसी के मुताबिक अज्ञात बंदूकधारियों ने घर-घर जाकर पोलियो टीकाकरण अभियान में लगी पुलिस की मोबाइल वैन पर घात लगाकर हमला किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि काफी देर तक हमलावरों और पुलिस के बीच गोलीबारी होती रही। जो पुलिस वाले घायल हुए उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक पोलियो टीकाकरण दल को ले जाते समय पुलिस पर अटैक किया गया।

विज्ञापन

इस हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। इस हमले से इलाके लोग डरे हुए हैं। पुलिस पर हमले के चलते किसी को कुछ भी समझ नहीं आया। घटना की सूचना पर भारी पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। घटना की जांच की जा रही है।

बता दें कि ये पहला ऐसा मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं। इससे पहले भी दक्षिण वजीरिस्तान के कबायली जिले के लाढा इलाके में पोलियो अभियान में लगी टीम पर हमला हुआ था। पाकिस्तान में पोलियो के केस पूरी तरह से खत्म नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ