Source-ani

Video: यूक्रेन का रूस पर हवाई हमला, तबाह किए एयरबेस और फाइटर जेट्स

 Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के एयरबेस पर हवाई हमला किया है। इस बार यह एयर स्ट्राइक बोरिसोग्लेबस्क एयरबेस पर की गई है। यू्क्रेन ने बीते कुछ महीनों में कई बार एयरबेस पर हमला कर भारी तबाही मचाई है।

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच अब भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पिछले 2 दिन से रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन अटैक कर रही है। इस हमले के जवाब में यूक्रेन की सेना ने रूस के सैन्य ठिकानों को टारगेट किया है। यूक्रेन की सेना ने मिसाइल अटैक करके एक और एयरबेस को तबाह किया। वहीं, फाइटर जेट्स भी गिरा दिए। बता दें कि दो दिन पहले राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति पुतिन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। बातचीत में पुतिन ने ट्रंप से कहा कि वे यूक्रेन में अपने टारगेट नहीं छोड़ेंगे लेकिन सीजफायर के लिए बातचीत करने को तैयार है। इस बातचीत के बाद पुतिन ने आक्रामक रवैया दिखाया और सेना को कीव पर हमला करने का आदेश दिया। बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच पिछले 3 साल से जंग चल रही है। रूस नहीं चाहता कि यूक्रेन NATO का सदस्य बने। इसलिए, रूस ने यूक्रेन को नाटो की मेंबरशिप मुद्दे से डाइवर्ट करने के लिए हमला किया। 22 फरवरी, 2022 से रूस के हमले जारी है और पलटवार करते हुए यूक्रेन की सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। न्यूज़-24 की ये रिपोर्ट देखिए और जानिए कि यूक्रेन की सेना ने कहां-कहां हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ