Queen Elizabeth II Passes Away: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में निधन, प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के राजा घोषित

Queen Elizabeth II Passes Away

Queen Elizabeth II Passes Away

नई दिल्ली: ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। इससे पहले बकिंघम पैलेस ने जानकारी दी थी कि महारानी को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। निधन के समय उनकी आयु 96 वर्ष थी। बता दें कि ब्रिटेन की क्वीन कई दिनों से बीमार चल रही थीं। बकिंघम पैलेस ने 96 साल की क्वीन के निधन की देर रात करीब 11 बजे (भारतीय समयानुसार) आधिकारिक घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बकिंघम पैलेस ने बताया कि आज दोपहर में ही महारानी का बाल्मोरल कैसल में निधन हुआ। क्वीन एलिजाबेथ की मौत के बाद उनके बेटे और प्रिंस चार्ल्स को तुरंत ब्रिटेन का राजा घोषित किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि कुछ समय से महारानी एलिजाबेथ कहीं आने-जाने में असमर्थ थीं। इसलिए वे अपनी मुलाकातें लंदन के बकिंघम पैलेस की बजाय स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल में कर रही थीं।

विज्ञापन

उनके निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे और उनके उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स 14 राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के प्रमुख के रूप में उनके अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। डॉक्टरों द्वारा महारानी को चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद चार्ल्स और महारानी के करीबी परिवार के सदस्य एबरडीन के पास बाल्मोरल पहुंचे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ