Pakistan Afghanistan War Latest News LIVE Updates: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में डुरंड लाइन फिर जंग छिड़ गई है। दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। गत 22 फरवरी को हुए पाक हमले का जवाब देते हुए अफगान फोर्सेज ने बीती रात जवाबी कार्रवाई की तो सुबह पाकिस्तानी सेना ने 'गजब लिल हक' ऑपरेशन के तहत काउंटर अटैक किया। इस हवाई हमले का जवाब भी दिया गया और अब दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे पर काउंटर अटैक कर रही हैं।
पाकिस्तान का खुली जंग का ऐलान
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अफगानिस्तान के हमले को संप्रभुता पर हमला बताया हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी अफगान तालिबान के खिलाफ 'ओपन वॉर' का ऐलान कर दिया है। डुरंड लाइन और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को लेकर विवाद है। गत 22 फरवरी को इस्लामाबाद में हुए आतंकी हमले का साजिश रचने का आरोप लगा पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया था तो बीती रात अफगानिस्तान ने काउंटर अटैक किया।
तालिबान की पलटवार की चेतावनी
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की कार्रवाई को अकारण हमला बताया और तुरंत जवाबी कार्रवाई करने का आदेश सेना को दिया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी कहते हैं कि वे देश की एकता, संप्रभुता और शांति से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेेंगे। दूसरी ओर, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने भी संप्रभुता की रक्षा करते हुए पाकिस्तान को हर हमले का जवाब देने की चेतावनी दी है। दोनों देशों ने एक दूसरे को तबाह करने का संकल्प लिया है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में छिड़ी जंग से जुड़े हर लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ...
Pakistan Afghanistan War Latest News LIVE Updates: पाकिस्तान और अफगानिस्तान में डुरंड लाइन फिर जंग छिड़ गई है। दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। गत 22 फरवरी को हुए पाक हमले का जवाब देते हुए अफगान फोर्सेज ने बीती रात जवाबी कार्रवाई की तो सुबह पाकिस्तानी सेना ने ‘गजब लिल हक’ ऑपरेशन के तहत काउंटर अटैक किया। इस हवाई हमले का जवाब भी दिया गया और अब दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे पर काउंटर अटैक कर रही हैं।
पाकिस्तान का खुली जंग का ऐलान
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अफगानिस्तान के हमले को संप्रभुता पर हमला बताया हैं। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी अफगान तालिबान के खिलाफ ‘ओपन वॉर’ का ऐलान कर दिया है। डुरंड लाइन और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को लेकर विवाद है। गत 22 फरवरी को इस्लामाबाद में हुए आतंकी हमले का साजिश रचने का आरोप लगा पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया था तो बीती रात अफगानिस्तान ने काउंटर अटैक किया।
तालिबान की पलटवार की चेतावनी
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की कार्रवाई को अकारण हमला बताया और तुरंत जवाबी कार्रवाई करने का आदेश सेना को दिया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी कहते हैं कि वे देश की एकता, संप्रभुता और शांति से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेेंगे। दूसरी ओर, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने भी संप्रभुता की रक्षा करते हुए पाकिस्तान को हर हमले का जवाब देने की चेतावनी दी है। दोनों देशों ने एक दूसरे को तबाह करने का संकल्प लिया है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में छिड़ी जंग से जुड़े हर लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…