हिलेरी क्लिंटन ने आरोपों पर दी सफाई, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के CEO का भी इस्तीफा, दोनों का एपस्टीन से क्या है कनेक्शन?

Hillary Clinton News: बच्चियों के यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन से लोगों के संबंधों का खुलासा होने लगा है। वहीं इन खुलासों की गाज भी अब उन पर गिरने लगी है। मामले में अब तक जहां प्रिंस एंड्रयू और पीटर मेंडेलसन गिरफ्तार हुए हैं। वहीं विश्व आर्थिक मंच के CEO को इस्तीफा देना पड़ा है। नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री ने तो आत्महत्या का प्रयास किया था।

Hillary Clinton

हिलेरी क्लिंटन पर एपस्टीन से संबंध होन का आरोप लगा है।

Epstein Files New Update: बच्चियों के यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन की फाइलों में हुए खुलासों की गाज अब लोगों पर गिरने लगी है। पहले प्रिंस एंड्रयू, फिर पीटर मेंडेलसन, अब बोर्गे ब्रेंडे और हिलेरी क्लिंटन सामने आए हैं। एपस्टीन से संबंधों का खुलासा होने के बाद विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अध्यक्ष और CEO बोर्गे ब्रेंडे को इस्तीफा देना पड़ा है।

विज्ञापन

वहीं पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को भी एपस्टीन से कनेक्शन को लेकर सफाई पेश करनी पड़ी है। ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू और अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत पीटर मेंडेलसन को गिरफ्तार किया गया था। वहीं नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री थोरबजॉर्न जगलैंड ने आत्महत्या का प्रयास किया था। उन पर जेफरी एपस्टीन से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।

विज्ञापन

हिलेरी का एपस्टीन से नहीं मिलने का दावा

बता दें कि अमेरिका में व्हाइट हाउस की ओवरसाइट कमेटी के सामने हिलेरी क्लिंटन पेश हुई थीं। उन्होंने वहां अपना पक्ष रखते हुए कि वे कभी जेफरी एपस्टीन से नहीं मिली। न ही उन्हें जेफरी के कारनामों की कोई जानकारी है। जेफरी की सहयोगी घिसलेन मैक्सवेल को भी वे नहीं जानती। वे न तो एपस्टीन के प्लेन में बैठी और न ही उसके आइलैंड-घर या दफ्तर में गईं।

विज्ञापन

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपना पक्ष रिपब्लिकन नेतृत्व वाली हाउस कमेटी की सुनवाई के दौरान दिया। यह कमेटी सेक्स-ट्रैफिकिंग स्कैंडल और एपस्टीन के प्रभावशाली सहयोगियों पर लगे आरोपों की जांच कर रही है। इसी कमेटी के सामने हिलेरी क्लिंटन पेश हुईं और अब उनके पति पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भी अलग से गवाही देंगे।

विज्ञापन

विश्व आर्थिक मंच के CEO का भी इस्तीफा

जिनेवा स्थित विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अध्यक्ष और CEO बोर्गे ब्रेंडे ने पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्गे पर जेफरी एपस्टीन के साथ व्यापारिक और निजी संपर्क होने का आरोप लगा है। हालांकि ब्रेंडे ने इस्तीफ के बाद दिए आधिकारिक बयान में एपस्टीन का जिक्र नहीं किया, लेकिन बाद में उन्होंने विवाद स्वीकार किया और कहा कि इस कारण उनका ध्यान भटक रहा था।

बता दें कि ब्रेंडे के इस्तीफे के बाद WEF के मैनेजिंग डायरेक्टर एलोइस ने कार्यकारी अध्यक्ष और CEO का कार्यभार संभाला है। ब्रेंडे साल 2017 से विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष थे। करीब साढ़े 8 साल से वे कार्यरत थे और उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा, लेकिन अब जेफरी एपस्टीन के साथ 3 बिजनेस डिनर होने का खुलासा होने से उनका कार्यकाल दागदार हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ