ओमान के तट पर पलटा ऑयल टैंकर, चालक दल में शामिल 13 भारतीय लापता

Oil Tanker Missing Indians Crew Oman Coast: यमन के अदन बंदरगाह की ओर जा रहे तेल टैंकर के ओमान के तट पर पलटने की जानकारी सामने आई है। जहाज के चालक दल में 13 भारतीय शामिल हैं।

Oil Tanker Missing Oman Coast

ओमान के तट पर तेल टैंकर के पलटने की खबर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विज्ञापन

Oil Tanker Missing Indians Crew Oman Coast: ओमान के समुद्री तट पर एक ऑयल टैंकर पलटने की खबर सामने आई है। ओमान के सुरक्षा केंद्र के अनुसार, तेल टैंकर पलटने से 13 भारतीयों सहित चालक दल के 16 सदस्य लापता हो गए हैं। उन्हें खोजने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि तेल टैंकर यमन के अदन बंदरगाह की ओर जा रहा था। इस दौरान यह ओमान के तट पर पलट गया।

पानी में उल्टा पड़ा है ऑयल टैंकर

समुद्री सुरक्षा केंद्र का कहना है कि इस टैंकर पर कोमोरोस का झंडा लगा हुआ था। ‘प्रेस्टीज फाल्कन’ नाम के तेल टैंकर के चालक दल में 13 भारतीय और श्रीलंका के तीन लोग शामिल थे। जानकारी के अनुसार, यह जहाज ओमानी बंदरगाह दुकम के पास पलट गया। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, तेल टैंकर पानी में डूबा हुआ उल्टा पड़ा है। शिपिंग डेटा से ये भी पता चला कि जहाज का निर्माण 2007 में हुआ। इसकी लंबाई 117 मीटर है। माना जाता है कि ऐसे छोटे टैंकर आम तौर पर छोटी यात्राओं के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

विज्ञापन

प्रमुख तेल रिफाइनरी के पास 

उल्लेखनीय है कि दुकम बंदरगाह ओमान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित है। जो ओमान की मुख्य तेल और गैस परियोजनाओं के करीब माना जाता है। दुकम के इंडस्ट्रियल एरिया में यहां एक प्रमुख तेल रिफाइनरी भी है। इसे ओमान की सबसे बड़ी आर्थिक परियोजना कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ