Olympics से पहले फ्रांस में बड़ा फेरबदल, पहले Gay प्रधानमंत्री ने मंत्रियों के साथ दिया इस्तीफा

Gabriel Attal Resigns: फ्रांस के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले गेब्रिएल अटाल दुनिया के पहले समलिंगी व्यक्ति हैं जिन्हें किसी देश का प्रधानमंत्री बनने का मौैका मिला। फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

French PM Gabriel Attal Resigns

French PM Gabriel Attal Resigns

France PM Resigns : फ्रांस के प्रधानमंत्री गेब्रिएल अटाल और उनकी सरकार के मंत्रियों का इस्तीफा मंगलवार को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वीकार कर लिया। बता दें कि फ्रांस में इसी साल खेलों के महाकुंभ यानी ओलंपिक का आयोजन होना है। इससे ठीक पहले सरकार के इस्तीफे ने हालात मुश्किल कर दिए हैं। हालांकि, जब तक देश में नई सरकार का गठन होने तक अटाल और उनके मंत्री कार्यवाहक भूमिका में बने रहेंगे। बता दें कि गेब्रिएल अटाल दुनिया के पहले समलैंगिंक (Gay) प्रधानमंत्री हैं।

बता दें कि पिछले सप्ताह संसदीय चुनाव के दूसरे राउंड में राष्ट्रपति मैक्रों के गठबंधन की हार के बाद ही प्रधानमंत्री अटाल ने इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले तो मैक्रों ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। लेकिन अब उन्होंने नई सरकार बनने तक कार्यवाहक भूमिका में बने रहने की बात कहते हुए इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अटाल ने भी मैक्रों की इस बात को मान लिया है। अब देश में राष्ट्रपति की ओर से नई सरकार का गठन करने की प्रोसेस शुरू होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ