---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

उत्तर कोरिया ने अडंरवॉटर परमाणु हथियारों का किया परीक्षण, अमेरिका को दिया कड़ा संदेश

North Korea nuclear weapon testing: उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को अंडरवाटर परमाणु हथियारों का परीक्षण किया है। दरअसल, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने हाल ही में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था, जिसके जवाब में कोरिया ने कार्रवाई की।

---विज्ञापन---

North Korea Nuclear Weapon Testing: उत्तर कोरिया ने एक और सैन्य सफलता हासिल कर ली है। उत्तर कोरियाई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तर कोरिया ने अंडरवॉटर परमाणु हथियारों का परीक्षण किया है। परीक्षण के बाद, शुक्रवार को प्योंगयांग ने कहा कि वाशिंगटन, सियोल और टोक्यो ने ही परीक्षण के लिए हमें उकसाया है। वे क्षेत्रीय स्थिति में हस्तक्षेप कर रहे हैं। वह इसे अस्थिर करना चाहते हैं। तीनों देश हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। बता दें, पिछले सप्ताह ही अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। तीनों देशों की नजदीकियों के कारण ही तानाशाह किम जोंग उन बौखलाया हुआ था और उसने परीक्षण कर संयुक्त अभ्यास का जवाब दिया। हालांकि, अब तक किसी भी देश ने कोरिया की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यह भी पढ़ें: North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर की दक्षिण कोरिया के द्वीप की तरफ गोलीबारी, क्षेत्र में फिर बढ़ी टेंशन

---विज्ञापन---

तानाशाह ने अपनाया कड़ा रुख

इससे पहले भी प्योंगयांग ने दावा किया था कि उन्होंने हेइल-5-23 का परीक्षण किया है। हालांकि, हथियारों की पुष्टि नहीं हो सकी थी। कोरिया ने रविवार को दावा किया था कि उन्होंने मध्यवर्ती दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलें तैनात की हैं। बता दें, तानाशाह उन ने कई बार साफ किया है कि उन्होंने क्षेत्र में शांति बनाए रखना का समझौता अब खत्म कर दिया है। तानाशाह का कहना है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए तैयारी कर रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: US की उत्तर कोरिया को चेतावनी, परमाणु हमला किया तो खत्म हो जाएगी किम जोंग उन की सत्ता

बफर जोन में किया लाइव अभ्यास

---विज्ञापन---

जनवरी की शुरुआत में ही, उत्तर कोरिया ने पश्चिमी तट किनारे से तोप के लगभग 90 गोले दागे थे। प्योंगयांग ने लगातार तीन दिन तक लाइव फायर किया था। इस वजह से दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया के रिश्तों में एक बार फिर तनाव उत्पन्न हो गया था। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने बताया था कि उत्तरी सीमा के पास स्थित बफर जोन में तोपों से लगातार गोलीबारी की गई थी। दोनों कोरियाई देशों के बीच तनाव को कम करने और शांति स्थापति करने के लिए समझौता हुआ था, जिसके तहत बफर जोन स्थापित किया गया था। हालांकि, उत्तर के हमलों से दक्षिण को कोई नुकसान नहीं हुआ।

First published on: Jan 19, 2024 01:39 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola