---विज्ञापन---

North Korea: उत्तर कोरिया ने फिर की दक्षिण कोरिया के द्वीप की तरफ गोलीबारी, क्षेत्र में फिर बढ़ी टेंशन

North Korea firing shots on South Korea island: 5 जनवरी शुक्रवार को भी उत्तर कोरिया ने साउथ कोरिया के करीब 200 राउंड बम के गोले (आर्टिलरी फायरिंग) दागे थे। इस वजह से दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई थी।

North Korea again opened fire in South Korea island: उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच जबर्दस्त तनाव है। इस वजह से युद्ध की आशंका जताई जा रही है। इस बीच क्षेत्र में तनाव बढ़ने की एक और घटना हुई है। उत्तर कोरिया ने दक्षिण-योनहाप सीमा के पास से फिर से फायरिंग की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है कि योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरिया की सेना का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर कोरिया रविवार को दक्षिण कोरिया के येओनप्योंग द्वीप के उत्तर में समुद्र में गोलीबारी कर रहा था।

पहले भी दागे थे गोले

---विज्ञापन---

दो दिन पहले 5 जनवरी शुक्रवार को भी उत्तर कोरिया ने साउथ कोरिया के करीब 200 राउंड बम के गोले (आर्टिलरी फायरिंग) दागे थे। इस वजह से दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई थी। साउथ कोरिया ने इसे उकसाने वाली कार्रवाई बताया था। हालांकि इससे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था। साउथ कोरिया ने इसके बाद अपने नागरिकों से द्वीप को खाली करने को कहा था।

---विज्ञापन---

शांति की उम्मीद नहीं

उत्तर और दक्षिण कोरिया में पुरानी दुश्मनी है। दोनों देशों में शांति कि संभावना लगभग खत्म होती जा रही है। इसकी वजह उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का आक्रामक रुख है। किम ने कुछ दिन पहले अमेरिका और नॉर्थ कोरिया को इस क्षेत्र में तनाव बढ़ाने की वजह बताई थी। दुनिया में पहले से ही दो जगह युद्ध हो रहे हैं। जहां एक तरह रूस और यूक्रेन का युद्ध दो साल से चल रहा है तो वहीं इजराइल हमास के बीच युद्ध हो रहा है। ऐसे में अगर इस इलाके में भी युद्ध शुरू होता है तो इसका बड़ा प्रभाव होगा। एक समय उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया एक ही देश थे लेकिन अलग होने के बाद दोनों में इनमें 1950 में युद्ध भी हो चुका है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-Explainer: बांग्लादेश में कैसे होता है चुनाव और किसके बीच है मुकाबला? समझिए चुनावी इतिहास

First published on: Jan 07, 2024 02:31 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola