Chris Hipkins: न्यूजीलैंड के PM क्रिस हिपकिंग चीन के दौरे पर ले गए दो विमान, विरोधियों ने उड़ाया मजाक

New Zealand, PM Chris Hipkins, Chris Hipkins China Visit

New Zealand PM Hipkins

विज्ञापन

Chris Hipkins: न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस सोमवार को चीन के दौरे पर पहुंचे हैं। हालांकि उनका यह दौरा एक हैरान करने वाली वजह से चर्चा में है। दरअसल, क्रिस चीन के दौरे पर एयरफोर्स के दो विमान लेकर बीजिंग पहुंचे। एक विमान में प्रधानमंत्री और अन्य लोग सवार थे, जबकि दूसरा विमान बैकअप के लिए था। ताकि रास्ते में यदि कोई तकनीकी खराबी आए तो दूसरे विमान से प्रधानमंत्री बीजिंग पहुंच सकें। हालांकि कोई व्यवधान नहीं आया। फिलहाल पीएम अपने आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं।

बैकअप के रूप में दो विमानों को भेजने के फैसले का प्रधान मंत्री कार्यालय ने बचाव किया। पीएमओ ने कहा कि इमरजेंसी में दूसरे विमान की आवश्यकता थी। दूसरा विमान सिर्फ फिलीपींस तक गया है। न्यूजीलैंड हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, पीएम हिपकिंस एयरफोर्स के बोइंग 757 विमान से बीजिंग पहुंचे हैं। ये विमान 30 साल पुराने हैं। 2028-30 में इन विमानों को बदला जाना है। अक्सर इन विमानों में तकनीकी खराबी आ जाती है।

Advertisment

विरोधियों ने पीएम हिपकिंस का उड़ाया मजाक

नेशनल पार्टी के नेता क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि हिपकिंस को दो विमान नहीं लेने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि इससे ईंधन ज्यादा खर्च हुआ और कार्बन डाई ऑक्साइड ज्यादा रिलीज हुई। लीडर डेविड सेमुर ने कहा कि यह शर्मनाक और पुराने हवाई बेड़े का प्रतीक है।

सेमुर ने कहा कि न्यूजीलैंड के शर्मनाक रूप से प्राचीन रक्षा बल के विमान इतने जर्जर हैं कि अगर उनमें से एक स्टॉपओवर के दौरान खराब हो जाता है तो पीएम को एक अतिरिक्त विमान लाना पड़ता है। अतिरिक्त विमान ले जाने से उत्पन्न उत्सर्जन फोर्ड रेंजर को चंद्रमा की तीन बार यात्रा करने के बराबर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ